Haryana News: डोप केस में फंसी हरियाणा की 3 महिला पहलवान, एजेंसी ने लगाया प्रतिबंध

0
80
Haryana News: डोप केस में फंसी हरियाणा की 3 महिला पहलवान, एजेंसी ने लगाया प्रतिबंध
Haryana News: डोप केस में फंसी हरियाणा की 3 महिला पहलवान, एजेंसी ने लगाया प्रतिबंध

रीतिका हुड्डा, मुस्कान नांदल और नितिका के डोप टेस्ट पॉजिटिव
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: देश की पहली अंडर-23 विश्व चैंपियन और पेरिस ओलिंपियन में हिस्सा लेने वाली हरियाणा के रोहतक की रीतिका हुड्डा, एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली मुस्कान, अंडर-20 एशियाई चैंपियनशिप की विजेता नीतिका डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई है। डोप टेस्ट पॉजिटिव आने पर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी तीनों पहलवानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। रीतिका बीते वर्ष हेवीवेट वर्ग (76 किलो) के लिए ओलिंपिक क्वालिफाई करने वाली देश की पहली महिला पहलवान हैं।

आपको बता दें कि डोपिंग एक प्रकार का टेस्ट होता है, जो खिलाड़ियों पर किया जाता है। डोपिंग खेल प्रतियोगिताओं में दूसरों पर बढ़त हासिल करने के लिए कृत्रिम और अक्सर अवैध पदार्थों का सेवन करने की क्रिया है। खिलाड़ियों को कृत्रिम शक्ति बढ़ाने के लिए मनाई है, क्योंकि ये खेल नियमों के विरूद्ध है। इसलिए समय-समय पर डोपिंग टेस्ट किया जाता है।

GW 1516 नामक प्रतिबंधित सल्फोन पाया गया

जानकारी के मुताबिक, रीतिका का सैंपल मार्च में हुए चयन ट्रायल के दौरान लिया गया था। उनके सैंपल की विदेशी लैब में दोबारा हुई टेस्टिंग में वह पॉजिटिव पाए गए हैं। मुस्कान का 13 मई की दिल्ली में राष्ट्रीय शिविर में आउट आॅफ कंपटीशन सैंपल लिया गया, जिसमें GW 1516 नामक प्रतिबंधित सल्फोन पाया गया है। नितिका भी इस सूची में हैं। नाडा (राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी) ने उनकी रिपोर्ट देख ली है।

यह भी पढ़े : आज पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना

यह भी पढ़े : गुरुग्राम में अरावली की पहाड़ियों में झरने को देखने गए 3 युवकों की डूबने से मौत