Congress MLA Rajbir Faratiya Son Marriage: कांग्रेस विधायक के बेटे की शादी में 150 गांव को चूल्हा न्योता, 5 एकड़ में लगाया टैंट, 80 से 90 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था

0
87
Congress MLA Rajbir Faratiya Son Marriage: कांग्रेस विधायक के बेटे की शादी में 150 गांव को चूल्हा न्योता, 5 एकड़ में लगाया टैंट, 80 से 90 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था
Congress MLA Rajbir Faratiya Son Marriage: कांग्रेस विधायक के बेटे की शादी में 150 गांव को चूल्हा न्योता, 5 एकड़ में लगाया टैंट, 80 से 90 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था

1 नवंबर को गुरुग्राम में होगी भिवानी के लोहारू से कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया के बेटे योगेश की शादी, जींद के डेयरी कारोबारी बलजीत सिंह रेढू की बेटी तमन्ना संग लेंगे सात फेरे
Congress MLA Rajbir Faratiya Son Marriage, (आज समाज), भिवानी: हरियाणा में कांग्रेस विधायक के बेटे की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी में 80 से 90 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। 150 गांव को चूल्हा न्योता दिया गया है। यानी पूरे परिवार को भोजन पर बुलाया है। सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों को विशेष तौर पर बुलाया गया है। प्रतिभोज की व्यवस्था लोहारू की मंडी में की गई है।

करीब 5 एकड़ में टैंट लगाया गया है। प्रीति भोज आज रखा गया है। शादी की बाकी रस्में गुरुग्राम में 1 नवंबर को होंगी। भोजन परोसने के लिए करीब 5 हजार वेटर लगाए हैं। 700-800 सिक्योरिटी गार्ड भी सुरक्षा के लिहाज से तैनात किए हैं। इसके अलावा स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहेगा। व्यवस्था बनाने के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

कंस्ट्रक्शन कंपनी संभालते हैं योगेश

भिवानी के लोहारू से कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया के बेटे योगेश फरटिया अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी संभालते हैं। उनका रिश्ता जींद के रहने वाले लक्ष्य डेयरी एवं लक्ष्य फूड इंडिया लिमिटेड के संचालक बलजीत सिंह रेढू की बेटी तमन्ना से हुआ है। तमन्ना ने इंग्लैंड से इकॉनॉमिक्स की पढ़ाई है। अब पिता के बिजनेस में सहयोग कर रही हैं। तमन्ना लक्ष्य स्वीट्स एवं लक्ष्य होटल का बिजनेस संभाल रही हैं। दोनों गुरुग्राम में 1 नवंबर को शादी के बंधंन में बंधेंगे।

राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई बड़े नेताबों को किया गया आमंत्रित

विधायक राजबीर फरटिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर अन्य केंद्रीय नेतृत्व को शादी के लिए न्योता दिया है। केवल कांग्रेस ही नहीं भाजपा के विधायकों को भी आमंत्रण दिया गया है। हरियाणा के सभी 90 विधायकों को शादी के लिए आमंत्रित किया है। वहीं, मंत्रियों व अन्य नेताओं को बुलाया गया है।

पूर्व कृषिमंत्री को हराकर विधायक बने थे राजबीर फरटिया

अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में लोहारू सीट पर तत्कालीन कृषि मंत्री जेपी दलाल और कांग्रेस के राजबीर फरटिया में नजदीकी मुकाबला हुआ था। दलाल की स्थिति मजबूत मानी जा रही थी, लेकिन अंत में जीत फरटिया को मिली थी। फरटिया पहली बार विधायक बने हैं।