Punjab Flood Update : पंजाब के 1312 गांव पानी में डूबे

0
78
Punjab Flood Update : पंजाब के 1312 गांव पानी में डूबे
Punjab Flood Update : पंजाब के 1312 गांव पानी में डूबे

पहाड़ों के साथ-साथ अब पंजाब में भी हो रही भारी बारिश

Punjab Flood Update (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के 9 जिलों के 1018 गांवों में बाढ़ की स्थिति है। बाढ़-बारिश में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग लापता हैं। 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया है इनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला शामिल है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार बाढ़ से अभी तक कुल 1312 गांव प्रभावित हुए हैं।

राहत एवं बचाव कार्यों में सरकार, एनडीआरएफ की 11 टीमें और चार जिलों, पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में सेना के जवाब जुटे हुए थे। बाढ़ के हालात देखते हुए स्कूलों में 3 सितंबर तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 1 सितंबर 2025 से शुरू होने वाली 10वीं-12वीं के प्रेक्टिकल विषय की परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

प्रदेश में सभी स्कूल तीन सिंतबर तक बंद

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि बाढ़ की मौजूदा स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल 3 सितंबर, 2025 तक बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के निदेर्शों के अनुसार लिया गया है, ताकि इस चुनौतीपूर्ण समय में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ के प्रभाव को कम करने और जन कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे इस कठिन समय में अपने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और निदेर्शों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही उन्होंने शिक्षकों को जिÞला प्रशासन से संपर्क बनाए रखते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए कहा।

पंजाब सरकार ने केंद्र से मांगी आर्थिक सहायता

अमृतसर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान श्री अमन अरोड़ा ने केंद्र सरकार से 60,000 करोड़ रुपये की रोकी हुई राशि तुरंत जारी करने और राज्य के बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजा राशि में तीन गुना वृद्धि करने की मांग की है।

अजनाला और रामदास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद अरोड़ा ने रविवार को अमृतसर के सर्किट हाउस में लोक निर्माण मंत्री  हरभजन सिंह ईटीओ और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रÞेंस को संबोधित किया। उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया और जिÞला प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए तुरंत कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।