Haryana Weather Update: हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

0
103
Haryana Weather Update: हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में सुबह 8 बजे तक जताई तेज बारिश की संभावना
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के 8 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल है। मौसम विभाग ने कल भी पूरे प्रदेश में बारिश होने का अनुमान जताया है।

वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में सुबह 8 बजे तक तेज बारिश की संभावना जताई है। इनमें से अंबाला में बारिश शुरू हो गई है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में हरियाणा में अब तक सामान्य से 24% ज्यादा बारिश हुई है।

कैथल और जींद में हुई सबसे कम बारिश

प्रदेश में अब तक 274.0 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश महेंद्रगढ़ में 543.9 मिमी और यमुनानगर में 525.0 मिमी हुई है, जबकि सबसे कम कैथल में 140.2 मिमी और जींद में 143.7 मिमी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े : पलवल में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, खुद भी किया सुसाइड