Delhi Weather Update : दिल्ली में अगले दो दिन बारिश-आंधी का येलो अलर्ट

0
129
Delhi Weather Update : दिल्ली में अगले दो दिन बारिश-आंधी का येलो अलर्ट
Delhi Weather Update : दिल्ली में अगले दो दिन बारिश-आंधी का येलो अलर्ट

60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Delhi Weather Update (आज समाज), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए मई का अंत भी गर्मी से रहित होने वाला है। ऐसा मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अनुमान के तहत दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने आज और आने वाले दो दिन के लिए जो पूवार्नुमान जताया है उसके अनुसार आज यानि बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आंधी-बारिश की भी संभावना है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 27 डिग्री रह सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी जारी की गई है कि इन दोनों दिन 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। इसके प्रभाव से तापमान में भी गिरावट आएगी। स्थिति यह है कि नौतपा के आखिरी दो दिन 1 और 2 जून को तापमान कम रहेगा। यानी मई के बाद जून की शुरूआत भी कम गर्म रहेगी।

बारिश से राहत लेकिन आंधी बढ़ा सकती है मुश्किलें

एक तरफ जहां मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दो दिन राजधानी में हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन वहीं आंधी व तुफान लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। ज्ञात रहे कि इस बार मई में एक नहीं बल्कि तीन बार तेज गति तूफान राजधानी दिल्ली में दस्तक दे चुका है। इसके चलते जहां राजधानी में इससे जानी नुकसान हुआ वहीं लोगों को आर्थिक नुकसान का सामना भी करना पड़ा है।

देश में समय से पहले पहुंचा मानसून

वहीं मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी करके कहा है कि मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। आम तौर पर जहां मानसून एक जून के आसपास केरल पहुंचता है वह आठ दिन पहले ही केरल पहुंच गया है। इसके साथ ही मुंबई सहित देश के तटीय प्रदेशों में जोरदार बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस बार देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा ने जाहिर की यह खास इच्छा