यमुनानगर : बीजेपी नेताओं का नारको टेस्ट करवाया जाए तो सामने आएगा सच : आदर्श पाल 

0
600
yamunanagar
yamunanagar
प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:
बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जगाधरी से पूर्व बसपा प्रत्याशी चौधरी आदर्श पाल सिंह ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में हर वर्ग दुखी व हताश है। चारों तरफ महंगाई, लूटपाट, चोरी, डकैती, बलात्कार, हत्याएं आम बात है। भाजपा नेताओं समेत अधिकारियों को किसी का भय नहीं है भय मुक्त शासन का दावा करने वाली मोदी सरकार हर तरह से फेल हो चुकी है क्योंकि भाजपा के भ्रष्ट नेताओं ने जनता की गाढ़ी कमाई को लूट कर अरबों रुपए हजम कर लिए हैं। ऐसे में गरीब और गरीब हो गया और जो भाजपा के नेता अरबों के मालिक हो गए। बुधवार को वह कोट कलसिया गांव में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भाजपा नेताओं को जनता की कोई परवाह नहीं है वह केवल अपना घर भरने में लगे हुए हैं। ओर जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में जनता इनको इसका जवाब जरूर देगी। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि अब तक की सरकार द्वारा की गई दर्जनों भर्तियां रद्द हो चुकी हैं। सरकार अपने समय में एक भी भर्ती को पूर्ण नहीं कर पाई। ऐसे में भर्ती बोर्ड के चेयरमैन शक के घेरे में है।  उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का हल नहीं हो जाता तब तक किसान चुप नहीं बैठेगा। किसान के साथ हर वर्ग जुड़ा हुआ है।अब सरकार को किसानों की बात मान लेनी चाहिए। आने वाले विधानसभा लोकसभा पंचायत सभी चुनाव में सरकार को मुंह की खानी पड़ेगी। मौका पर सर्वजीत सिंह संधू, जसविंदर सिंह संधू, बृजेश दादूपुर, नानक चंद, रामेश्वर दास, धर्मवीर शेरपुर, मनदीप, चरणजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह छिंदा, लखमीर सिंह, अमन, जस्सी कौर, हुकुम सिंह लेदी, विक्रम सिंह सुरमख सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।