भिवानी : सरकार ने आम जनता को दिया महंगाई का तोहफा : इंदु परमार

0
326
Indu 1
Indu 1

पंकज सोनी, भिवानी :
गठबंधन सरकार ने आमजनता को महंगाई का तोहफा देकर उनकी कमर तोड़ने का काम किया है। यह बात इनेलो महिला विंग की जिला प्रधान इंदु परमार ने महिलाओं से बातचीत करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि जब से गठबंधन सरकार सत्ता में आई तब से लेकर आज तक जनता के लिए कोई भी विशेष कार्य नहीं किया है बल्कि उनकी भावनाओं के साथ खेला है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अब सब्सिडी भी नहीं मिलेगी और सिलेंडर अब सिलेंडर के दाम बढकर 863.50 रूपए हो गए वहीं पेट्रोल व डीजल के दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में गरीब जनता का जीना भी दूभर हो गया है। उन्हें दो वक्त की रोटी के लाले भी पड़ गए हैं। इसी प्रकार युवाओं के भविष्य के साथ भी सरकार खिलवाड़ कर रही हैं। अभी पुलिस विभाग में जो भर्ती निकली हुई थी उसमें भी धांधली के सिवाए कुछ नहीं हुआ। इस भर्ती में सरकार ने करोड़ों रूपए एकत्रित कर अपनी जेब भरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि युवा पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने के लिए गए थे। जिसके सभी सपने सरकार ने चकनाचूर कर दिये। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा का राग अलाप रहीं है वहीं दूसरी ओर उन्हीं के नुमाईंदे जी भर कर जनता को लूटने का काम कर रहे हैं। जनता समय आने पर इसका जवाब अपने वोट की चोट से देगी।

SHARE