नी आसरे दा आसरा ट्रस्ट कर रही जन हित कार्य : सीटीएम अशोक कुमार

0
280
Ni Aasare Da Aasra Trust
Ni Aasare Da Aasra Trust

प्रभजीत सिंह लक्की, Yamuna Nagar News : लावारिस को आश्रय देने वाली सामाजिक संस्था नी आसरे दा आसरा ट्रस्ट द्वारा समाज के लिए जन हित के लिए कार्य किए जा रहे है। इस चैरिटैबल ट्रस्ट में 87 ऐसे महिला पुरूष है जो कि निराश्रित व लावारिस है जिन्हें ट्रस्ट द्वारा आश्रय दिया गया है।

ये भी पढ़ें : नगर परिषद कैथल, नगर पालिका राजौंद तथा नगर पालिका चीका में चुनाव 19 जून को

प्रशासन से मांगी अनुमति

ट्रस्ट द्वारा छोटे बच्चों को रखने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है इस अनुमति से पहले उपायुक्त के निर्देशानुसार सरकार के सभी नियम पूरे करने होते है इन नियमों की जांच के लिए उपायुक्त पार्थ गुप्ता के निर्देशानुसार सीटीएम अशोक कुमार ने सरस्वती नगर के मघरपूर में पंहुचकर नी आसरे दा आसरा ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भेंट की और उनकी व्यवस्था जानी। नगराधीश ने संस्था के पदाधिकारियों से सभी जानकारियां ली और कहा कि शीघ्र ही जो भी चैक लिस्ट के अनुसार कमी है उनको पूरा किया जाए ताकि पंजीकरण का कार्य किया जा सकें।
ट्रस्ट के प्रधान जसकिरत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संस्था से 147 लोगों का उपचार करवा करे उनके स्थाई पते पर भेजा जा चुका है। जिन लोगों के पास खर्च के पैसे नही होते उनको संस्था द्वारा पैसे खर्च कर उनके घर पंहुचाया गया है।

इस मौके पर ये रहे उपस्थित

इस मौके पर समाज सेवी अल्का गर्ग, डा. पारस सिंधू, सचिन गोयल, रेणू, पवन बटार, डीसीपीओ आंचल त्यागी, जोगिन्द्र सिंह, बलविन्द्र कौर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : घर पर रह रहे किरायेदारों के वेरिफिकेशन में कोताही न बरतें : एसपी, किरायेदारों की पुलिस वैरिफिकेशन हेतु आमजन से अपील।

SHARE