Donald Trump: हमारे पास एक ऐसा राष्ट्रपति है जो अमेरिका को सबसे पहले रखता: डोनाल्ड ट्रंप

0
185
Donald Trump: हमारे पास एक ऐसा राष्ट्रपति है जो अमेरिका को सबसे पहले रखता: डोनाल्ड ट्रंप
Donald Trump: हमारे पास एक ऐसा राष्ट्रपति है जो अमेरिका को सबसे पहले रखता: डोनाल्ड ट्रंप

कहा- एक साल पहले हमारा देश खत्म हो चुका था
उत्तर कैरोलिना में आयोजित कार्यक्रम में ट्रंप ने अपनी सरकार की जमकर तारीफ की
Donald Trump, (आज समाज), नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि एक साल पहले हमारा देश खत्म हो चुका था, लेकिन एक बार फिर हम दुनिया के सबसे हॉट देश में से एक बन गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति उत्तर कैरोलिना में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जमकर अपनी सरकार की तारीफ की। ट्रंप ने कहा आखिरकार हमारे पास एक ऐसा राष्ट्रपति है जो अमेरिका को सबसे पहले रखता है।

अमेरिकी एनर्जी पर कट्टरपंथी लेफ्ट की लड़ाई खत्म की

उत्तर कैरोलिना में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि हमने अमेरिकी एनर्जी पर कट्टरपंथी लेफ्ट की लड़ाई खत्म कर दी, ग्रीन न्यू स्कैम को खत्म कर दिया और ड्रिल, बेबी, ड्रिल का आॅर्डर साइन किया। गैसोलीन की कीमतें अब काफी कम हैं, अमेरिकी मजदूरों की सुरक्षा के लिए, हमने विदेशी आॅटोमोबाइल पर 25% टैरिफ, विदेशी स्टील पर 50% टैरिफ और नॉर्थ कैरोलिना के फर्नीचर इंडस्ट्री को बचाने के लिए 25%, 30%, और 50% टैरिफ लगाए।

टैरिफ मेरा पांचवा पसंदीदा शब्द

उत्तर कैरोलिना में अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि टैरिफ मेरा पांचवा पसंदीदा शब्द है। उन्होंने लोगों से कहा कि क्या आपको याद है जब मैंने कहा था कि टैरिफ शब्द डिक्शनरी में मेरा पसंदीदा शब्द है? और फिर फेक न्यूज ने मुझे पकड़ लिया। धर्म के बारे में क्या? भगवान के बारे में क्या? आपके परिवार के बारे में क्या? आपकी पत्नी के बारे में क्या? आपके बच्चों के बारे बारे में क्या?

नए साल से होगी टैक्स कटौती

मैंने कहा, उन्होंने मुझे इसमें फंसा लिया। तो अब टैरिफ मेरा पांचवां पसंदीदा शब्द है। और अब मैं ठीक हूं। यह मेरा पांचवां है। लेकिन नए साल से, नॉर्थ कैरोलिना के लोग अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ी टैक्स कटौती के शानदार नतीजे भी देखेंगे, जिसमें टिप्स पर कोई टैक्स नहीं, ओवरटाइम पर कोई टैक्स नहीं, और हमारे महान सीनियर सिटीजन्स के लिए सोशल सिक्योरिटी पर कोई टैक्स नहीं।

ये भी पढ़ें: रिसर्च में दावा- खराब हवा से फेफड़ों की क्षमता घट रही, मंत्री बोले, एक्यूआई और फेफड़ों की बीमारी के बीच कनेक्शन नहीं

  • TAGS
  • [post_tags]