Rahul Gandhi: जर्मनी में राहुल गांधी से आरएसएस चीफ पर बोला हमला, कहा- आरएसएस के लिए सच्चाई नहीं, शक्ति जरूरी

0
313
Rahul Gandhi: जर्मनी में राहुल गांधी से आरएसएस चीफ पर बोला हमला, कहा- आरएसएस के लिए सच्चाई नहीं, शक्ति जरूरी
Rahul Gandhi: जर्मनी में राहुल गांधी से आरएसएस चीफ पर बोला हमला, कहा- आरएसएस के लिए सच्चाई नहीं, शक्ति जरूरी

5 दिन के जर्मनी दौरे पर हैं राहुल गांधी
Rahul Gandhi, (आज समाज), नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 5 दिन के जर्मनी दौरे पर हैं। शुक्रवार को राहुल गांधी ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित ओवरसीज इंडियन कांग्रेस के कार्यक्रम ह्यकनेक्टिंग कल्चर्सह्ण में शिरकत की। यहां पर राहुल गांधी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) चीफ मोहन भागवत की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आरएसएस चीफ खुले तौर पर कह रहे हैं कि सच्चाई का कोई महत्व नहीं है, शक्ति महत्वपूर्ण है।

यही उनमें और हममें अंतर है। इसके अलावा उन्होंने जर्मन थिंक-टैंक में शामिल नेताओं के साथ बातचीत की और हर्टी स्कूल में भी स्पीच दी। इस दौरान राहुल ने जर्मनी के वाइस चांसलर लार्स क्लिंगबील और पर्यावरण व जलवायु संरक्षण मंत्री कार्सटन श्नाइडर से भी अलग-अलग मुलाकात की।

हमारी संस्कृति सत्य पर अधारित

राहुल ने कहा, हमारी पूरी संस्कृति सत्य पर आधारित है। आप किसी भी धर्म को देख लें, मूल रूप से वे यही कहते हैं कि सत्य का पालन करो। कांग्रेस, महात्मा गांधी और आप सभी, हम भारत के सत्य की रक्षा करते हैं। फरर ऐसा नहीं करती।

लोकतंत्र केवल सरकार की एक व्यवस्था नहीं, बल्कि जवाबदेही

हर्टी स्कूल में राहुल ने कहा कि लोकतंत्र केवल सरकार की एक व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह जवाबदेही है। संरचनात्मक असमानताओं को दूर करने के लिए मजबूत वैश्विक सहयोग की जरूरत है। कनेक्टिंग कल्चर्स कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस सच्चाई के साथ खड़ी है। भारत की सच्चाई का बचाव करती है। भारत की संस्कृति सच्चाई पर आधारित है और यही विभिन्न धर्मों का भी मूल संदेश है।

ये भी पढ़ें: रिसर्च में दावा- खराब हवा से फेफड़ों की क्षमता घट रही, मंत्री बोले, एक्यूआई और फेफड़ों की बीमारी के बीच कनेक्शन नहीं

  • TAGS
  • [post_tags]