Birthright Citizenship Controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और चीन को नरक का द्वार बताने वाली चिट्ठी शेयर की

0
204
Birthright Citizenship Controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और चीन को नरक का द्वार बताने वाली चिट्ठी शेयर की
Birthright Citizenship Controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और चीन को नरक का द्वार बताने वाली चिट्ठी शेयर की

कहा- प्रवासी जन्म के आधार पर अपने बच्चों को नागरिकता दिलाते हैं और फिर पूरा परिवार अमेरिका आ जाता है
Birthright Citizenship Controversy, (आज समाज), वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक पोस्ट को शेयर किया है, जिसमें भारत और चीन को हेल होल (नरक का द्वार) बताया गया है। यह चिट्ठी कट्टरपंथी अमेरिकी लेखक और रेडियो होस्ट माइकल सैवेज की है, जिसमें जन्म के आधार पर नागरिकता देने की आलोचना की गई है और भारत-चीन समेत कई देशों पर विवादित टिप्पणी की गई है।

इस वीडियो को माइकल सैवेज ने 1 अप्रैल को अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया था। इसमें कही गई बातों को ट्रम्प ने 4 पन्नों में ट्रुथ सोशल पर शेयर किया है। इसमें सैवेज कहते हैं कि (अमेरिकी) संविधान तब लिखा गया जब लोग हवाई यात्रा भी नहीं करते थे। कहने की जरूरत नहीं है, टेलीविजन से पहले, इंटरनेट से पहले, रेडियो और हवा से पहले।

अमेरिका में भाषा और पहचान बदल रही

संविधान के कई तर्क अब प्रासंगिक नहीं रह गए हैं। अब कुछ लोग गर्भावस्था के आखिरी समय में अमेरिका आकर बच्चे को जन्म देते हैं, जिससे बच्चे को तुरंत नागरिकता मिल जाती है। फिर उसी आधार पर वे अपने परिवार के बाकी लोगों को भी अमेरिका बुला लेते हैं। ऐसे उदाहरण अब आम हो गए हैं और इसके कारण अमेरिका में भाषा और पहचान बदल रही है। अब प्रवासियों में देश के प्रति पहले जैसी भावना भी नहीं दिखती।

बर्थराइट कानून की आलोचना

इसमें लिखा गया है कि प्रवासी जन्म के आधार पर अपने बच्चों को नागरिकता दिलाते हैं। फिर पूरा परिवार अमेरिका आ जाता है। इसमें बर्थराइट कानून की आलोचना करते हुए कहा गया है कि इसका फैसला अदालतों या वकीलों से नहीं, बल्कि देशव्यापी वोटिंग से होना चाहिए। इसमें एक सोशल मीडिया सर्वे (पोल) का हवाला दिया गया है। जिसमें ज्यादातर लोगों ने यह राय दी कि जन्म के आधार पर मिलने वाली नागरिकता को सीमित करना चाहिए। इस चिट्ठी के साथ सैवेज का वीडियो भी टैग है।

नौकरियों भारतीय और चीनी लोगों को प्राथमिकता मिलती है

चिट्ठी में कैलिफोर्निया के टेक सेक्टर का भी जिक्र करते हुए कहा गया है कि इससे जुड़ी नौकरियों में भारत और चीन के लोगों का बहुत ज्यादा असर है। वहां की कंपनियों में भर्ती का माहौल ऐसा बन गया है कि बाकी लोगों के लिए मौके बहुत कम रह गए हैं।

इन जगहों पर नौकरी पाने के लिए योग्यता से ज्यादा यह मायने रखता है कि आप किस देश से हैं, और उसके अनुसार सिस्टम इस तरह काम कर रहा है कि भारतीय और चीनी लोगों को प्राथमिकता मिलती है। यानी उसके हिसाब से भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं है, बल्कि कुछ खास समूहों के पक्ष में झुकी हुई है।

ईरान का जवाब- भारत और चीन सभ्यता के जन्मस्थल 

हैदराबाद स्थित ईरानी दूतावास ने ट्रम्प की रिपोस्ट की गई विवादित टिप्पणी वाली चिट्ठी का जवाब दिया। दरअसल ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी अमेरिकी लेखक और कमेंटेटर माइकल सैवेज की चिट्ठी शेयर की थी, जिसमें भारत और चीन को ‘नरक का द्वार’ बताया गया। दूतावास ने X पर लिखा, भारत और चीन सभ्यता के जन्मस्थल हैं। असल में नरक जैसी जगह वह है, जहां का राष्ट्रपति ईरान की सभ्यता को खत्म करने की धमकी देता है।”

ये भी पढ़ें: धूम्रपान पर ब्रिटेन में बना दुनिया का सबसे सख्त कानून, तंबाकू नहीं खरीद पाएंगे 2008 के बाद जन्मे लोग

  • TAGS
  • [post_tags]