Iran US War Controversy: अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर हमले रोकने पर राजी

0
673
Iran US War Controversy: अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर हमले रोकने पर राजी
Iran US War Controversy: अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर हमले रोकने पर राजी

कल कतर में फिर बातचीत होगी
Iran US War Controversy, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एक-दूसरे पर सैन्य हमले रोकने पर सहमति जताई है। दोनों देशों के बीच पिछले 3 दिनों से हमले जारी थे। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिका-ईरान में 17 जून को हुए समझौते के सभी बिंदुओं पर बातचीत जारी रहेगी। इसी सिलसिले में मंगलवार को कतर में दोनों देशों के प्रतिनिधि तकनीकी स्तर की वार्ता करेंगे।

होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही नहीं रोकी जाएगी

समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही नहीं रोकी जाएगी। हाल के दिनों में इसी जलमार्ग को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था।

अमेरिका ने ईरान के मिसाइल और रडार ठिकानों पर कार्रवाई की थी, जबकि ईरान ने जवाब में कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद दोनों देशों ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोककर बातचीत के जरिए समाधान तलाशने पर सहमति जताई है।

ईरान ने किया इनकार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि ईरान ने बातचीत की अपील की है और दोनों देशों के बीच मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में बैठक होगी।

हालांकि, ईरान ने ट्रम्प के इस दावे से अलग बयान दिया है। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि इस सप्ताह कतर में अमेरिकी अधिकारियों के साथ तकनीकी टीमों की कोई बैठक तय नहीं है। यानी अमेरिका और ईरान दोनों के दावे अलग-अलग हैं।

ये भी पढ़ें: साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले 65 साल के भीमराव को फांसी

  • TAGS
  • [post_tags]