Israel Election: इजराइल में नेतन्याहू को हराने के लिए एकजुट हुए दो पूर्व प्रधानमंत्री

0
510
Israel Election: इजराइल में नेतन्याहू को हराने के लिए एकजुट हुए दो पूर्व प्रधानमंत्री
Israel Election: इजराइल में नेतन्याहू को हराने के लिए एकजुट हुए दो पूर्व प्रधानमंत्री

नफ्ताली बेनेट और यायर लैपिड ने नई पार्टी टुगेदर’ बनाई
Israel Election, (आज समाज), तेल अवीव: इजरायल की राजनीति में एक बड़ा भूचाल आ गया। लंबे समय तक सत्ता पर काबिज प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बेदखल करने के लिए इजराइल में दो पूर्व प्रधानमंत्रियों नफ्ताली बेनेट और येर लैपिड ने एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उनका मकसद लंबे समय से सत्ता में रहे नेतन्याहू को हटाना है। दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों ने अपनी पार्टियों का विलय कर एक नए दल टुगेदर के गठन का ऐलान किया है, जिसका नेतृत्व नफ्ताली बेनेट करेंगे।

बेनेट ही पीएम उम्मीदवार भी होंगे। दोनों पहले भी 2021 में साथ आए थे और उन्होंने अलग-अलग विचारधाराओं वाली पार्टियों को जोड़कर 12 साल से चली आ रही नेतन्याहू की सत्ता गिरा दी थी। इजराइल में अक्टूबर 2027 में चुनाव होने हैं लेकिन माना जा रहा है कि नेतन्याहू इसी साल अक्टूबर में संसद भंग कर चुनाव करा सकते हैं।

नेतन्याहू के लिए खतरे की घंटी

बेंजामिन नेतन्याहू की चुनौती और 2026 की चुनावी जंग इजरायल के इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेतन्याहू के लिए यह गठबंधन एक बड़े खतरे की घंटी है। 2023 के हमलों के बाद से नेतन्याहू की सुरक्षा की गारंटी वाली छवि पर गंभीर सवाल उठे हैं, और हालिया सर्वे लगातार उनकी हार की भविष्यवाणी कर रहे हैं।

पहले भी नेतन्याहू के शासन को खत्म कर चुकी है यह जोड़ी

बेनेट और लैपिड की यह जोड़ी पहले भी 2021 में नेतन्याहू के 12 साल पुराने शासन को खत्म कर चुकी है। हालांकि, वह गठबंधन महज 18 महीने ही चल पाया था, लेकिन इस बार बेनेट के नेतृत्व में टुगेदर पार्टी का लक्ष्य न केवल चुनाव जीतना है, बल्कि इजरायल के जख्मों पर मरहम लगाकर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना है।