US Iran War: ट्रम्प बोले- ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा, जंग खत्म हुई, ईरान का जवाब- अभी कोई फैसला नहीं लिया गया

0
208
US Iran War: ट्रम्प बोले- ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा, जंग खत्म हुई, ईरान का जवाब- अभी कोई फैसला नहीं लिया गया
US Iran War: ट्रम्प बोले- ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा, जंग खत्म हुई, ईरान का जवाब- अभी कोई फैसला नहीं लिया गया

ट्रम्प का दावा- सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने नई डील मंजूरी की
US Iran War, तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध खत्म कर दिया है। ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। यह दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया। एक वर्चुअल रैली में ट्रम्प ने अपने समर्थकों से यह बात कही। ईरान ने ट्रम्प के इस दावे को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि शांति समझौते पर अभी कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया है।

शांति समझौते पर इसी सप्ताह यूरोप में साइन हो सकता है

इससे पहले ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा था कि सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने नई डील को मंजूरी कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के साथ शांति समझौते पर इसी सप्ताह यूरोप में साइन हो सकता है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी इसमें शामिल होंगे।

अमेरिका का दावा- होर्मुज से 136 जहाजों को गुजरने से रोका

अमेरिका ने दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट में लागू नाकाबंदी के तहत अब तक 136 जहाजों को अपना रास्ता बदलने के लिए मजबूर किया है, जबकि 9 जहाजों को निष्क्रिय किया गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्सपर कहा कि अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत और हवाई संसाधन क्षेत्रीय जलक्षेत्र में गश्त जारी रखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने डीजल खरीदने के नियम बदले, अब एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा