Iran US War Ceasefire: ट्रम्प बोले- जल्दी समझौता करो, वरना कुछ नहीं बचेगा, ईरान का जवाब- हमला हुआ तो अरब देशों को भी नहीं छोड़ेंगे

0
147
Iran US War Ceasefire: ईरान ट्रंप और नेतन्याहू की हत्या करने वालों को 500 करोड़ इनाम देगा
Iran US War Ceasefire: ईरान ट्रंप और नेतन्याहू की हत्या करने वालों को 500 करोड़ इनाम देगा

संसद में बिल लाने की तैयारी में ईरान सरकार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या करने वालों को 500 करोड़ का ईनाम देने का ऐलान
Iran US War Ceasefire, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि घड़ी तेजी से चल रही है और अगर जल्द समझौता नहीं हुआ तो गंभीर नतीजे होंगे। वहीं, ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के उपाध्यक्ष महमूद नबावियन ने चेतावनी दी कि अगर ईरान या उसके नेताओं पर फिर हमला हुआ तो जवाब सिर्फ अमेरिका और इजराइल तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि उन अरब देशों को भी निशाना बनाया जा सकता है जो अमेरिका और इजराइल के साथ खड़े हैं।

इसके अलावा, ईरान की सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या करने वालों को इनाम देने का ऐलान किया गया है। इनाम की राशि 500 करोड़ रुपए रखी गई है। इस संबंध में ईरान की संसद में बिल लाने की भी तैयारी की जा रही है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी संसद का राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग इस बिल की तैयारी कर रहा है। आयोग के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक की सैन्य और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई नाम से बिल तैयार किया जा रहा है।

बिल पर वोटिंग कराने की भी तैयारी

ईरानी सांसद महमूद नबावियन ने कहा कि संसद जल्द इस बिल पर वोटिंग कर सकती है, जो ट्रम्प और नेतन्याहू को जहन्नुम पहुंचाने वालों को इनाम देगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई सैन्य और राजनीतिक नेताओं की मौत के बाद यह कदम उठाया जा रहा है।

ईरान पर हमला टलने से सोना सस्ता हुआ

वहीं, ट्रम्प के ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमला टालने के बाद मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। स्पॉट गोल्ड 0.5% गिरकर 4,544.17 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि जून डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.2% टूटकर 4,547.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए।

ट्रम्प ने कहा था कि अमेरिका ईरान पर बड़ा हमला करने वाला था, लेकिन कतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर उसे फिलहाल टाल दिया गया। इसके बाद पश्चिम एशिया को लेकर बाजार में तनाव थोड़ा कम हुआ, जिससे सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की मांग घटी।

  • TAGS
  • [post_tags]