Putin To Visit India: सितंबर में भारत दौरे पर आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन

0
172
Putin To Visit India: सितंबर में भारत दौरे पर आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन
Putin To Visit India: सितंबर में भारत दौरे पर आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन

ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा
Putin To Visit India, (आज समाज), नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आएंगे। वह नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेंगे। ब्रिक्स समिट का आयोजन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होगा। पीएम मोदी ने पुतिन को दिसंबर 2025 में उनके भारत दौरे के दौरान आधिकारिक तौर पर समिट में शामिल होने का न्योता दिया था। एक साल के भीतर पुतिन का यह दूसरा भारत दौरा होगा।

दिसंबर 2025 में भारत आए थे पुतिन

इससे पहले पुतिन दिसंबर 2025 में भारत आए थे। उस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। 2025 का दौरा इसलिए भी खास माना गया था क्योंकि यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पुतिन का पहला भारत दौरा था। इससे पहले वह आखिरी बार 2021 में नई दिल्ली आए थे।

ये भी पढ़ें: ट्रम्प बोले- जल्दी समझौता करो, वरना कुछ नहीं बचेगा, ईरान का जवाब- हमला हुआ तो अरब देशों को भी नहीं छोड़ेंगे

  • TAGS
  • [post_tags]