2020 चुनाव में धांधली का आरोप, डोमिनियन सिस्टम पर सवाल उठाए
Donald Trump, (आज समाज), नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा को बंदरों के रूप में दिखाया गया। ट्रंप ने गुरुवार, 5 फरवरी को यह वीडियो ट्रुथ सोशल पर शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने 2020 के चुनाव में बड़ी गड़बड़ी होने की बात कही है। ट्रम्प को इस वीडियो की वजह से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस वीडियो में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा को बंदर के रूप में दिखाया है।
करीब एक मिनट के वीडियो में उन्होंने दावा किया कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में बैलेट गिनने वाली कंपनी डोमिनियन वोटिंग सिस्टम्स ने ट्रम्प के खिलाफ गड़बड़ी की थी। वीडियो के आखिर में कुछ सेकंड के लिए ओबामा दंपती के चेहरे बंदरों के शरीर पर दिखाए जाते हैं। उसी दौरान बैकग्राउंड में द लायन स्लीप्स टुनाइट गाना बजता है। बराक ओबामा अमेरिका के इतिहास के इकलौते अश्वेत राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की विरोधी कमला हैरिस का समर्थन किया था।
ट्रम्प को इतिहास के एक काले अध्याय की तरह पढ़ा जाएगा
बराक ओबामा के करीबी और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बेन रोड्स ने इसे लेकर ट्रम्प के इतिहास का काला धब्बा बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अमेरिकी लोग ओबामा दंपती को सम्मानित शख्सियतों के तौर पर याद करेंगे, जबकि ट्रम्प को इतिहास के एक काले अध्याय की तरह पढ़ा जाएगा।
ट्रम्प का व्यवहार घिनौना
इस पोस्ट पर कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम ने भी कड़ा विरोध जताया। उन्होंने ट्रम्प के इस व्यवहार को बेहद घिनौना बताया। न्यूसम ने पर लिखा कि राष्ट्रपति का ऐसा व्यवहार शर्मनाक है और हर रिपब्लिकन को इसकी निंदा करनी चाहिए। यह पहली बार नहीं है जब ट्रम्प ने इस तरह का वीडियो पोस्ट किया हो।
पिछले साल उन्होंने एक एआई वीडियो डाला था, जिसमें बराक ओबामा को ओवल आॅफिस में गिरफ्तार होते और जेल में दिखाया गया था। बाद में उन्होंने एक और एआई वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अश्वेत नेता हकीम जेफ्रीज को नकली मूंछ और सोमब्रेरो पहने दिखाया गया था।


