Pakistan Oil Crisis: पाकिस्तान को सस्ता तेल देने को तैयार रूस

0
351
Pakistan Oil Crisis: पाकिस्तान को सस्ता तेल देने को तैयार रूस
Pakistan Oil Crisis: पाकिस्तान को सस्ता तेल देने को तैयार रूस

कहा- अगर पाकिस्तान खुद पहल करता है तो कम कीमत पर की जाएगी तेल की सप्लाई
Pakistan Oil Crisis, (आज समाज), इस्लामाबाद: पाकिस्तान में रूसी राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने कहा है कि रूस पाकिस्तान को सस्ता तेल देने के लिए तैयार है। लेकिन अभी तक पाकिस्तान की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक मांग नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान खुद पहल करता है, तो रूस उसे कम कीमत पर तेल सप्लाई कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी कच्चे तेल की कीमत करीब 70 से 76 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यही कीमत 95 से 105 डॉलर प्रति बैरल के बीच है।

पाकिस्तान के पास सिर्फ 11 दिन का तेल बचा

वहीं, पाकिस्तान के पेट्रोलियम सचिव ने संसद की एक समिति को बताया कि देश के पास फिलहाल सिर्फ 11 दिन का कच्चा तेल बचा है। वहीं, पेट्रोल 321 पीकेआर (पाकिस्तानी रुपए) और डीजल 335 पीकेआर प्रति लीटर मिल रहा है। पाकिस्तान को रोजाना लगभग 5 से 6 लाख बैरल कच्चे तेल (क्रूड आॅयल) की जरूरत पड़ती है।

पाकिस्तान होर्मुज से तेल लाने के लिए ईरान से बात कर रहा

पाकिस्तान सरकार ईरान से बात कर रही है ताकि होर्मुज स्ट्रेट से तेल लाने की इजाजत मिल सके। अगर मंजूरी मिलती है, तो पाकिस्तान के चार जहाज इस रास्ते से तेल ला सकते हैं। साथ ही अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि 14 अप्रैल के बाद देश में गैस की भारी कमी हो सकती है, क्योंकि एलएनजी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है।

70% तेल मिडिल ईस्ट से आता है

पाकिस्तान का करीब 70% तेल मिडिल ईस्ट से आता है, लेकिन जंग के कारण शिपिंग रूट और सप्लाई चेन पर असर पड़ा है। तेल की कीमतें भी तेजी से बढ़ी हैं। डीजल की कीमत 88 डॉलर से बढ़कर 187 डॉलर और पेट्रोल 74 डॉलर से बढ़कर 130 डॉलर तक पहुंच गया है। पहले जहां तेल 4-5 दिन में पहुंच जाता था, अब रेड सी के रास्ते आने में करीब 12 दिन लग रहे हैं।

पाकिस्तान में कतर से आने वाली गैस सप्लाई बंद

अधिकारियों ने यह भी बताया कि कतर से आने वाली गैस सप्लाई लगभग बंद हो गई है। मार्च में आने वाले 8 एलएनजी कार्गो में से सिर्फ 2 ही पहुंचे, जबकि अप्रैल में भी आधे से ज्यादा कार्गो नहीं पहुंच सकते। ऐसे में गैस की सप्लाई घट सकती है और सरकार घरेलू इस्तेमाल के लिए गैस बचाने पर विचार कर रही है।

हालात को संभालने के लिए पाकिस्तानी सरकार ने 23 अरब पाकिस्तानी रुपए की सब्सिडी देने का फैसला किया है, जो मोटरसाइकिल और रिक्शा चलाने वाले करीब 3 करोड़ लोगों को दी जाएगी। यह पैसा सरकार की बचत से दिया जाएगा, जो खर्च कम करने की पॉलिसी से आया है।

ये भी पढ़ें: भाजपा सांसद कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना-बोली-टपोरी की तरह संसद आते हैं, तू-तड़ाक करते हैं

  • TAGS
  • [post_tags]