
पाकिस्तान ने पीआईए में 75% हिस्सेदारी बेचने का किया था फैसला
PIA Auction Update, (आज समाज), नई दिल्ली: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने सरकारी एयरलाइन कंपनी पीआईए को बेच दिया है। आरिफ हबीब ग्रुप ने 4320 करोड़ रुपए में पीआईए को खरीद लिया है। सरकार ने एयरलाइन की बिक्री के लिए 3200 करोड़ रुपए का अनुमान लगाया था, हालांकि उसे 1320 करोड़ रुपए ज्यादा मिले हैं। एयरलाइन के लिए आरिफ हबीब ग्रुप और लकी सीमेंट ग्रुप के बीच ओपन बिडिंग राउंड चल रहा था। लकी सीमेंट ग्रुप 4288 करोड़ रुपए तक ही बोली लगा पाई।
एयरलाइन को खरीदने के लिए तीन दावेदार थे। इनमें लकी सीमेंट के लीडरशिप वाला एक बिजनेस ग्रुप, आरिफ हबीब कॉरपोरेशन के लीडरशिप वाला ग्रुप और प्राइवेट एयरलाइन एयरब्लू शामिल थे। गौरतलब है कि आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने पीआईए में 75% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया था। बोली जमा करने का आज आखिरी दिन था। ये बोलियां बंद लिफाफों में दी गईं और इस पूरे कार्यक्रम को सरकारी टीवी पर लाइव दिखाया गया। शाम 5:30 बजे इन लिफाफों को खोला गया।
इन कंपनियों ने लगाई थी बोली
तीनों ग्रुप्स ने पहले राउंड के लिए बंद लिफाफे में अपनी बोलियां जमा की थी। आरिफ हबीब ग्रुप ने 3680 करोड़ रुपए, लकी सीमेंट ने 3248 करोड़ रुपए और एयरब्लू ने 848 करोड़ रुपए की बोली जमा की थी। इसके बाद एयरब्लू रेस से बाहर हो गई।
पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा निजीकरण सौदा
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस मौके पर कहा कि सरकार ने पूरी प्रक्रिया को साफ और पारदर्शी बनाया है ताकि किसी को कोई शक न रहे। उन्होंने कहा कि यह सौदा पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा निजीकरण सौदा हो सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे देश को फायदा होगा और पीआईए को नई जिंदगी मिलेगी।
एयरलाइंस बेचने के मुख्य कारण
- एयरलाइंस बेचने के पीछे की सबसे बड़ी वजह आईएमएफ की नीति है। पाकिस्तान को आईएमएफ से 7 अरब डॉलर का लोन चाहिए। इसके बदले आईएमएफ चाहता है कि पाकिस्तान में घाटे में चल रहीं सरकारी कंपनियों का प्राइवेटाइजेशन हो। इसी शर्त के मुताबिक, पाकिस्तान अपनी 24 सरकारी कंपनियों को प्राइवेट कर रहा है। पीआईए भी इसी का हिस्सा है।
- पीआईए को बेचने का दूसरा कारण एयरलाइंस को रिवाइव करना भी है, क्योंकि आर्थिक तंगी की वजह से सरकार ढकअ में निवेश नहीं कर पा रही है। ढकअ के खराब मैनेजमेंट से यात्री भी परेशान हैं।
- 2020 में कराची में पीआईए का एक प्लेन क्रैश हुआ था, जिसमें 96 लोगों की जान गई थी। जांच में पीआईए के 250 से ज्यादा पायलट के लाइसेंस संदिग्ध या फर्जी पाए गए थे। हादसे से पीआईए की छवि खराब हुई थी और कई देशों ने पीआईए की फ्लाइट्स को बैन कर दिया था। बैन के चलते पीआईए का घाटा बढ़ा और कंपनी पर करीब 25 हजार करोड़ का कर्ज हो गया।
- पाकिस्तान में एविएशन सेक्टर का जीडीपी में योगदान सिर्फ 1.3% है। वहीं यूएई में यह 18 प्रतिशत और सऊदी अरब में 8.5 प्रतिशत है, वहीं पाकिस्तान में यह सिर्फ 1.3 प्रतिशत है। प्राइवेटाइजेशन से इसमें ग्रोथ हो सकती है।

