Russian Ambassador Alexander: तनाव को और बढ़ने से रोकने का रास्ता निकालें बांग्लादेश और भारत

0
453
Russian Ambassador Alexander
बांग्लादेश में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर जी. खोजिन।

Russian On India-Bangladesh Tension, (आज समाज), ढाका: बांग्लादेश में हाल ही में हुई हिंसा के बाद भारत व बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए रूस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बांग्लादेश में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर जी. खोजिन (Alexander G. Khotzin) ने कहा है कि बांग्लादेश भारत के साथ संबंध सुधारने में जितना जल्दी करेगा, उसके लिए उतना ही अच्छा होगा। उन्होंने बांग्लादेश के साथ ही भारत से भी तनाव को और बढ़ने से रोकने के लिए कोई रास्ता निकालने की अपील की।

हादी की मौत के बाद हिन्दू युवक की हत्या 

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह बांग्लादेश के छात्र नेता शरीफ उस्मानी हादी को गोली मार दी गई और उसके बाद हादी की मौत हो गई थी। इससे गुस्साए इस्लामिक कट्टरपंथियों ने राजधानी ढाका के अलावा देश के अन्य शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान हिंसा, आगजनी व अन्य घटनाएं हुई। भारत तक इस असर दिखा। इसी बीच बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और उसके बाद उसके शव को आग लगा दी गई। इसके विरोध में भारत में भी कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने मंंगलवार को दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई। दूसरी तरफ तनाव के मद्देनजर बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायोग के बाहर बख्तरबंद गाड़ियां तैनात की गई हैं। इस बीच अलेक्जेंडर जी. खोजिन ढाका स्थित रूसी दूतावास में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 2026 में बांग्लादेश में होने वाले चुनाव से पहले देश में अनुकूल माहौल बना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए बांग्लादेश के लिए भारत के साथ तनाव कम करना बहुत अहम है। यह यह जितनी जल्दी हो, उतना बेहतर रहेगा।

आगे तनाव न बढ़ने देना सबसे बड़ी समझदारी होगी

खोजिन ने स्पष्ट तौर पर कहा कि रूस बांग्लादेश व भारत के द्विपक्षीय रिश्तों में दखल नहीं देगा, पर उसका मानना है मौजूदा स्तर से आगे तनाव न बढ़ने देना दोनों देशों की सबसे बड़ी समझदारी होगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया किया द्विपक्षीय संबंध आपसी भरोसे व विश्वास पर आधारित होने चाहिए। बता दें कि भारत-बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक रिश्ते रहे हैं। बांग्लादेश की आजादी में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान (बंगबंधु) का परिवार इसे बेहतर तरीके से जानता था।

ये भी पढ़ें: Delhi Breaking: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन, झड़प

  • TAGS
  • [post_tags]