Pakistan-Afghanistan Conflict : पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान सीमा पर की बड़ी स्ट्राईक

0
659
Pakistan-Afghanistan Conflict : पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान सीमा पर की बड़ी स्ट्राईक
Pakistan-Afghanistan Conflict : पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान सीमा पर की बड़ी स्ट्राईक

आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना, 29 आतंकियों के मारे जाने का किया दावा

Pakistan-Afghanistan Conflict (आज समाज), काबुल/इस्लामाबाद : बीते कल पाकिस्तान के कराची में पाकिस्तानी सेना के कैंप पर आतंकी हमला किया गया। इस हमले में जहां चार पाक रेंजर्स मारे गए वहीं 6 आतंकवादियों के मारे जाने की भी पुष्टि हुई है। इसी के जवाब में पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की सीमा के साथ लगमे अफगान एरिया में बड़ी स्ट्राईक की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने पहले जमीनी अभियान चलाया उसके बाद हवाई हमले किए। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसकी इस कार्रवाई में कम से कम 29 आतंकवादी मारे गए।

खुफिया जानकारी के बाद किए हमले

पाकिस्तानी सरकार के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर पहले जमीनी अभियान चलाया गया, जिसके बाद आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए गए। इस कार्रवाई में 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया है। तरार ने कहा कि इसके बाद खुफिया जानकारी के आधार पर अफगानिस्तान के पक्तिया, पक्तिका और कुनार प्रांतों में स्थित आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए गए।

इन हमलों में 25 आतंकवादी मारे गए और बड़ी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद नष्ट कर दिया गया। पाकिस्तान का कहना है कि यह कार्रवाई जमात-उल-अहरार और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाकर की गई। पाकिस्तान टीटीपी को फितना अल-खवारिज कहता है।

टीटीपी पर पाकिस्तान का आरोप

पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान में पुलिस और सुरक्षा बलों पर आतंकी हमलों में तेजी आई है। पाकिस्तान इन हमलों के लिए तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और उससे जुड़े संगठनों को जिम्मेदार ठहराता है। इस्लामाबाद का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी के लड़ाकों को अपने यहां शरण देती है और वे वहीं से पाकिस्तान में हमले करते हैं। हालांकि काबुल इन आरोपों से लगातार इनकार करता रहा है।से हर दिन गिरफ्तारी और कार्रवाई की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजें। सरकार ने इस अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी संबंधित विभागों को प्रभावी ढंग से इसे लागू करने का निर्देश दिया है।

  • TAGS
  • [post_tags]