Pakistan Sells Jets: अपना कर्जा चुकाने के लिए चीन के फाइटर जेट्स बेच रहा पाकिस्तान

0
277
Pakistan Sells Jets: अपना कर्जा चुकाने के लिए चीन के फाइटर जेट्स बेच रहा पाकिस्तान
Pakistan Sells Jets: अपना कर्जा चुकाने के लिए चीन के फाइटर जेट्स बेच रहा पाकिस्तान

नाइजीरिया, अजरबैजान, लीबिया, सऊदी अरब, मोरक्को, इंडोनेशिया, इथियोपिया और सूडान को बेचे जेट्स
Pakistan Sells Jets, (आज समाज), नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अपना कर्जा चुकाने के लिए एक नया तरीका निकाला है। अब पाकिस्तान चीन के फाइटर जेट्स नाइजीरिया, अजरबैजान, लीबिया, सऊदी अरब, मोरक्को, इंडोनेशिया, इथियोपिया और सूडान जैसे देशों को बेच रहा है। चीन के फाइटर जेट बेचने को आॅलवेज ब्रदर डील का नाम दिया गया है। लगभग 200 करोड़ रुपए के एक जे सीरीज के फाइटर जेट को बेचने का लगभग 80% से ज्यादा हिस्सा चीन के हिस्से में जाता है। पाकिस्तान ने सऊदी अरब को चीन के जेट बेच कर 18 हजार करोड़ रुपए का कर्ज भी चुका दिया। इससे बार्टर डील कहा जा रहा है। पाक पर सऊदी का लगभग 70 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है।

हर साल बन रहे 50 जे सीरीज फाइटर जेट

इस्लामाबाद के कामरा में चीन सरकार का चेंडु एयरक्राफ्ट कॉपोर्रेशन (सीएसी) और पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्पलेक्स (पीएसी) जॉइंट वेंचर प्रोडक्शन कर रहे हैं। ये प्रोडक्शन यूनिट पूरी तरह से चीन ही आॅपरेट कर रहा है। चीन के लगभग 500 एयरोनॉटिकल इंजीनियर यहां पर नियुक्त हैं। कामरा यूनिट से हर साल लगभग 50 जे सीरीज फाइटर जेट का प्रोडक्शन किया जा रहा है।

पाक के नाम बैटल रेडी ब्रांडिंग कर रहा चीन

वर्ल्ड आर्म्स मार्केट में बैटल रेडी ब्रांडिंग बेहद जरूरी होती है। चीन ने 47 साल से किसी देश के साथ युद्ध नहीं लड़ा है। ऐसे में पाक चीन के हथियारों की बैटल रेडीनेस खरीदारों को बता रहा है। पाक इसके लिए भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ इन हथियारों के इस्तेमाल को पेश करता है।

तुर्किये के साथ भी हथियार बनाने के प्लान पर काम रहा पाक

पाक ने चीन के अलावा तुर्किये के साथ भी हथियार बनाने के प्लान पर काम शुरू कर दिया है। तुर्किये के कामीकाजी (आत्मघाती) ड्रोन की संयुक्त यूनिट अगले साल लाहौर के पास लगाने का समझौता हुआ है। पाकिस्तान ने हर साल लगभग 200 ड्रोन प्रोडक्शन का लक्ष्य रखा है। ये एक्सपोर्ट भी किए जाएंगे।

  • TAGS
  • [post_tags]