Ecuador Priest Death Video: चर्च में सभा के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर ही मौत, घटना कैमरे में कैद

0
192
Ecuador Priest Death, Father Patricio Sanchez, Crucifix Falls on Priest, Ecuador Church Accident, Live Mass Video, Guayaquil Church Tragedy, इक्वाडोर पादरी की मौत, चर्च हादसा, लाइव मास वीडियो, दरी पैट्रिसियो सांचेज
इक्वाडोर में एक चर्च में सभा के दौरान विशाल क्रूस पादरी के ऊपर गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

Ecuador Priest Death Viral Video: दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के गुआयाकिल शहर में चर्च के अंदर एक बड़ा हादसा हो गया। प्रार्थना सभा के दौरान दीवार पर लगा विशाल लकड़ी का क्रूस अचानक नीचे गिर गया। क्रूस सीधे पादरी फादर पैट्रिसियो अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी पर आ गिरा, जिससे उनकी मौत हो गई। यह पूरी घटना चर्च में चल रही लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। यह हादसा 17 अक्टूबर को गुआयाकिल स्थित आवर लेडी ऑफ परपेचुअल हेल्प चर्च में हुआ।

प्रार्थना के दौरान अचानक गिरा भारी क्रूस

फादर पैट्रिसियो सांचेज मोलिनारी चर्च में वेदी के पास खड़े होकर प्रार्थना सभा का संचालन कर रहे थे। इसी दौरान उनके पीछे दीवार पर लगा भारी लकड़ी का क्रूस अचानक अपने स्थान से अलग होकर नीचे गिर गया। क्रूस सीधे पादरी पर गिरा और वे चोट लगने के बाद नीचे गिर पड़े। उस समय चर्च में कई लोग मौजूद थे। अचानक हुई इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। वीडियो में लोगों को घबराते हुए मदद के लिए पुकारते सुना जा सकता है। लोगों ने पादरी की सहायता करने की कोशिश की और एंबुलेंस बुलाने की आवाजें भी सुनाई दीं। चूंकि इस सभा का सीधा प्रसारण हो रहा था, इसलिए हादसे का दृश्य ऑनलाइन देख रहे लोगों तक भी पहुंच गया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

आर्चडायसिस ने की पादरी की मौत की पुष्टि

गुआयाकिल के आर्चडायसिस ने आधिकारिक बयान जारी कर फादर पैट्रिसियो सांचेज मोलिनारी के निधन की पुष्टि की। उन्होंने आवर लेडी ऑफ परपेचुअल हेल्प चर्च के पादरी के रूप में सेवा दी थी और वे कॉन्ग्रिगेशन ऑफ द मोस्ट होली रिडीमर से जुड़े थे। धार्मिक संस्था ने उनके परिवार, परिचितों और समुदाय के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस घटना से स्थानीय कैथोलिक समुदाय में शोक की लहर है। श्रद्धालु और धार्मिक समुदाय के सदस्य पादरी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि दीवार पर लगा इतना भारी क्रूस अचानक कैसे गिर गया।

  • TAGS
  • [post_tags]