Iran US War Ceasefire: ईरान आर्थिक रूप से टूट रहा: ट्रम्प

0
174
US Iran War Ceasefire: ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह के सीजफायर से किया इनकार
US Iran War Ceasefire: ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह के सीजफायर से किया इनकार

सोशल मीडिया पर लिखा- नाकेबंदी की वजह से ईरान को रोज करीब 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा 
US Iran War Controversy, (आज समाज), तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने समुद्र में अमेरिकी नाकेबंदी की तारीफ की है। उन्होंने दावा किया कि नाकेबंदी की वजह से ईरान को रोज करीब 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है। ईरान की सेना और पुलिस को समय पर वेतन नहीं मिल रहा और देश के अंदर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। वही, ईरान के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि अमीर सईद इरावानी ने कहा है कि नाकेबंदी हटने के बाद ही अमेरिका से बातचीत हो सकती है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा- ईरान आर्थिक रूप से टूट रहा है। उसके पास पैसों की कमी हो रही है, इसलिए तुरंत होर्मुज स्ट्रेट खोलना चाहता है।

UK और फ्रांस ने आज लंदन में 30 देशों की बैठक बुलाने का फैसला किया

होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए UK और फ्रांस ने 30 देशों की बैठक बुलाने का फैसला किया है। यह बैठक आज लंदन में होगी। बैठक के दौरान अलग-अलग देशों की सैन्य क्षमताओं, कमांड और कंट्रोल सिस्टम और क्षेत्र में फोर्स तैनाती जैसे मुद्दों पर विचार किया जाएगा। करीब दो महीने से यह अहम समुद्री रास्ता लगभग बंद है, जिससे वैश्विक तेल और गैस सप्लाई पर असर पड़ा है। यह मिशन तब लागू होगा, जब यह अहम समुद्री रास्ता दोबारा खुल जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय मिशन बनाया जाएगा, जो व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा करेगा

इसके तहत एक अंतरराष्ट्रीय मिशन बनाया जाएगा, जो व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा करेगा, समुद्र में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाएगा और क्षेत्र में भरोसा बहाल करेगा। हालांकि यह सब तभी संभव होगा, जब अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच एक स्थायी युद्धविराम हो। फ्रांस और ब्रिटेन समेत कई देशों ने इस मिशन के लिए जहाज और माइन हटाने वाले ड्रोन भेजने का वादा किया है।