Epstein Files: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश पर रेप का आरोप

0
314
Epstein Files: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश पर रेप का आरोप
Epstein Files: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश पर रेप का आरोप

एपस्टीन फाइल्स से खुलासा, 100 से ज्यादा बार ट्रम्प का भी नाम
Epstein Files, (आज समाज), नई दिल्ली: अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की तरफ से 30 जनवरी को जारी एपस्टीन फाइल्स में पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश पर एक पुरुष के साथ रेप का आरोप लगा है। जॉर्ज बुश का नाम एपस्टीन की निजी डायरी या रिकॉर्ड में नहीं है। बल्कि उनका जिक्र न्यूयॉर्क पुलिस की चाइल्ड एक्सप्लॉइटेशन यूनिट को दी गई एक शिकायत में है। यह शिकायत उस शख्स ने दी थी, जो खुद को एपस्टीन का पीड़ित बताता है। दस्तावेजों में शामिल एक ईमेल में पीड़ित के बयान का जिक्र है। इसमें लिखा है कि बुश-1 ने भी उसके साथ बलात्कार किया।

ये कहीं नहीं बताया गया है कि जॉर्ज बुश 1 कौन हैं। अमेरिका में जॉर्ज बुश नाम के 2 राष्ट्रपति रह चुके हैं। 1998 में जॉर्ज बुश सीनियर राष्ट्रपति बने थे, वहीं उनके बेटे जॉर्ज डब्ल्यू बुश 2000 में राष्ट्रपति बने। वहीं, नई रिलीज फाइल्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का 100 से ज्यादा बार जिक्र है। हालांकि ट्रम्प का ज्यादातर जिक्र एफबीआई की लिस्ट में है। एफबीआई ने इसे पिछले साल तैयार किया था। इसमें वे बातें दर्ज हैं, जो कुछ लोगों ने एफबीआई को फोन करके ट्रम्प के खिलाफ कही थीं। ये आरोप ज्यादातर बिना किसी ठोस सबूत के हैं और सिर्फ फोन पर मिली जानकारियों पर आधारित हैं, जिनकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

एपस्टीन और बिल क्लिंटन के खिलाफ भी आरोपों का जिक्र

27 अगस्त 2019 को एफबीआई और न्यूयॉर्क पुलिस ने न्यूयॉर्क में एक शख्स का इंटरव्यू लिया। उसने आरोप लगाया कि वह पहली बार एपस्टीन से बचपन में मिला और साल 2000 में एक यॉट पर उसके साथ बलात्कार हुआ। उसने यह भी दावा किया कि उसी यॉट पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन मौजूद थे और उन्होंने भी उसका यौन शोषण किया। इसके अलावा उसने कहा कि वहां मौजूदा राष्ट्रपति ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया भी थीं, हालांकि उस समय दोनों की शादी नहीं हुई थी।

कथित पीड़ित ने आगे बेहद गंभीर और असामान्य आरोप लगाए, जिनमें हिंसक और अनुष्ठानिक घटनाओं के दावे शामिल थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश-1 ने भी उसके साथ बलात्कार किया। एफबीआई अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में दर्ज किया कि कथित पीड़ित अपने किसी भी आरोप के समर्थन में न तो कोई सबूत दे सका और न ही ऐसा कोई गवाह बताया, जिससे संपर्क किया जा सके।

अधिकारी के अनुसार वह व्यक्ति भावनात्मक रूप से अस्थिर दिखाई दिया। दस्तावेज में बताया गया है कि पीड़ित को माइकल मूर नाम का एक इंसान एफबीआई की इमारत तक ले गया था। माइकल मूर को ट्रू पंडित नाम की एक वेबसाइट से जुड़ा हुआ बताया गया है। इस वेबसाइट को फेक न्यूज फैलाने वाला माना जाता है।

कौन था जेफ्री एपस्टीन?

जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क का करोड़पति फाइनेंसर था। उसकी बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज से दोस्ती थी। उस पर 2005 में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। 2008 में उसे नाबालिग से सेक्स की मांग करने का दोषी ठहराया गया। उसे 13 महीने की जेल हुई। 2019 में जेफ्री को सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। लेकिन मुकदमे से पहले ही उसने जेल में आत्महत्या कर ली। उसकी पार्टनर घिसलीन मैक्सवेल को 2021 में उसकी मदद करने के आरोपों में दोषी करार दिया गया। वह 20 साल की सजा काट रही है।

  • TAGS
  • [post_tags]