Nepal Earthquake: नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, बिहार और बंगाल तक महसूस हुए झटके, सुबह-सुबह कांपी धरती

0
122
Nepal Earthquake, Earthquake Today, 5.3 Magnitude Earthquake, Bihar Earthquake, West Bengal Earthquake, North Bengal Tremors, नेपाल में भूकंप, बिहार में भूकंप, बंगाल में भूकंप, नेपाल भूकंप न्यूज
नेपाल में सुबह-सुबह भूकंप आया और इसके झटके बिहार-बंगाल तक महसूस किए गए।

Earthquake Tremors in Bihar-Bengal: नेपाल में मंगलवार सुबह आए भूकंप से भारत के पूर्वी हिस्सों में भी धरती कांप उठी। सुबह करीब 7:02 बजे आए भूकंप के झटके बिहार और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में महसूस किए गए। उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में भी लोगों ने कंपन महसूस किया। अचानक घरों और इमारतों में कंपन होने से कई जगह लोग घबराकर बाहर निकल आए। नेपाल के कोशी प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया है। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के कारण किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।

बिहार और बंगाल में महसूस हुए झटके

नेपाल में भूकंप आने के बाद बिहार के कई हिस्सों में धरती हिलने की खबरें सामने आईं। वहीं, पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में सुबह के समय इमारतों में कंपन होने से लोगों में घबराहट फैल गई। उत्तर बंगाल के कुछ इलाकों में लोगों ने थोड़े अंतराल पर दो बार कंपन महसूस होने की बात कही। बिहार के भी कई हिस्सों से भूकंप के झटके महसूस किए जाने की सूचनाएं सामने आईं।

कई देशों में महसूस हुए भूकंप के झटके

नेपाल में आए इस भूकंप का असर भारत के अलावा आसपास के देशों में भी महसूस किया गया। भारत के साथ भूटान, बांग्लादेश और चीन के कुछ हिस्सों में भी लोगों ने धरती में कंपन महसूस होने की सूचना दी। हिमालयी क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के बीच लगातार होने वाली हलचल इस क्षेत्र में भूकंप आने का प्रमुख भूगर्भीय कारण है। इसी वजह से नेपाल और भारत के हिमालयी राज्यों में समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]