Himachal Weather Alert: जमा देने वाली ठंड की चपेट में हिमाचल! 3 जगह माइनस में लुढ़का पारा, कोहरे ने थामी रफ्तार

0
15

नई दिल्ली. पहाड़ों पर ठंड का कहर शुरू हो चुका है. हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले लिया है. सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है. प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट के साथ सर्दी महसूस की जा रही है. कुछ क्षेत्रों में कोहरे के कारण दृश्यता भी काफी कम हो गई है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 29 नवंबर तक प्रदेश में बारिश या बर्फबारी होने की कोई संभावना नहीं है.

सुबह के समय कोहरे ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है. सुंदरनगर में दृश्यता घटकर 70 मीटर रह गई, जबकि बिलासपुर में 200 मीटर दर्ज की गई. कम विजिबिलिटी के चलते सड़कों पर वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसे देखते हुए वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. इसमें घने कोहरे के दौरान वाहन चलाने से बचने की सलाह दी गई है. यदि किसी जरूरी काम से बाहर निकलना पड़े तो सावधानी बरतें और तेज गति से वाहन न चलाएं.

तीन जगह शून्य से नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान

प्रदेश के ठंडे इलाकों में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है. कुकुमसेरी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 0.6 डिग्री कम है. केलंग में न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और पारा माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. ताबो में न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, इसके बावजूद यहां पारा माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हिमाचल प्रदेश में कहां कितना रहा तापमान

स्थान न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
शिमला 7.6 19.1
सुंदरनगर 5.6 24.8
भुंतर 4.3 24.1
कल्पा 1.8 15.8
धर्मशाला 10.2 23.0
कांगड़ा 7.5 26.1
ऊना 7.6 27.6
नाहन 9.9 22.5
केलंग -2.0 13.7
सोलन 5.0 22.2

शुष्क मौसम में सुबह के तापमान में गिरावट

नवंबर के दौरान मौसम शुष्क रहने पर हर साल सुबह के तापमान में गिरावट देखने को मिलती है. सर्दियों में जब धूप के तेवर तेज होते हैं, तब मैदानी इलाकों में तापमान कम बना रहता है. फिलहाल प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है. अधिकतम तापमान में भी सामान्य के मुकाबले एक से दो डिग्री का अंतर दर्ज किया जा रहा है. कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कम है. कुछ क्षेत्रों में यह सामान्य से अधिक बना हुआ है. मौसम शुष्क रहने के कारण आने वाले दिनों में भी सुबह और शाम की ठंड का असर महसूस होता रहेगा.

  • TAGS
  • [post_tags]
Previous articleSchool Bus Accident: ताजमहल देखकर लौट रहे स्कूली बच्चों की बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत
खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।