Canada News: कनाडा के नानकसर गुरुद्वारे में अरदास के दौरान हमला, 2 लोग घायल, संदिग्ध गिरफ्तार

0
122
Edmonton Nanaksar Gurdwara attack latest news, two injured in Edmonton gurdwara stabbing, Nanaksar Gurdwara Gur Sikh Temple attack, Edmonton gurdwara attack during morning prayer, 27 year old suspect arrested in Edmonton gurdwara attack, Edmonton police investigate possible hate crime at gurdwara, एडमंटन गुरुद्वारे में हमला, कनाडा गुरुद्वारा चाकूबाजी, नानकसर गुरुद्वारा हमला, कनाडा न्यूज
कनाडा में एक गुरुद्वारे में 2 सिख श्रद्धालुओं पर धारदार हथियार से हमला किया गया।

Canada Gurdwara Attack: कनाडा के एक गुरुद्वारे में सिख श्रद्धालुओं पर अरदास करते वक्त धारदार हथियार से हमला हो गया। अल्बर्टा प्रांत के एडमंटन में शुक्रवार सुबह नानकसर गुरुद्वारा गुरसिख मंदिर में अरदास चल रही थी। तभी एक व्यक्ति गुरुद्वारे में पहुंचा और वहां मौजूद 2 श्रद्धालुओं पर धारदार चीज से हमला कर दिया। इस हमले से वहां हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। फिलहाल दोनों घायलों की कंडीशन ठीक है। एडमंटन पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमले के पीछे क्या वजह थी। पुलिस की हेट क्राइम यूनिट भी जांच में शामिल है। फिलहाल पुलिस ने घटना को हेट क्राइम घोषित नहीं किया है।

सुबह 5 बजे गुरुद्वारे में मचा हड़कंप

एडमंटन पुलिस के अनुसार शुक्रवार 21 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे हाईवे 15 के पास हॉर्सहिल रोड इलाके में एक व्यक्ति के सड़क पर घूमने की सूचना मिली थी। इसके करीब 15 मिनट बाद नानकसर गुरुद्वारे में चाकूबाजी की सूचना पुलिस को मिली। गुरुद्वारा 14 स्ट्रीट और हॉर्सहिल रोड के पास स्थित है। पुलिस अधिकारी थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने संदिग्ध को पकड़कर रखा हुआ था। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।

अरदास के दौरान अंदर आया था संदिग्ध

गुरुद्वारा प्रबंधन के प्रतिनिधि हरमीक सहगल के अनुसार घटना उस समय हुई जब एक शादी समारोह से पहले सुबह की अरदास चल रही थी। बताया गया कि संदिग्ध व्यक्ति गुरुद्वारे में दाखिल हुआ और प्रार्थना क्षेत्र तक पहुंचने की कोशिश करने लगा। वहां मौजूद सेवादारों और श्रद्धालुओं ने उसे रोकने और बातचीत के जरिए स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई और वहां मौजूद लोगों ने उसे काबू करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान दो पुरुष श्रद्धालुओं पर हमला किया गया।

चाकू नहीं, पेचकस से हमले की बात

शुरुआती रिपोर्टों में घटना को चाकूबाजी बताया गया था, लेकिन पुलिस के अनुसार संदिग्ध के पास स्क्रूड्राइवर यानी पेचकस जैसा हथियार था। पुलिस ने मौके से ऐसे ही हथियार के साथ व्यक्ति को हिरासत में लिया। एडमंटन पुलिस ने बताया कि हमले में 75 वर्षीय और 51 वर्षीय दो पुरुष घायल हुए। इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज ने दोनों का मौके पर इलाज किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार दोनों को लगी चोटें जानलेवा नहीं थीं। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से भी बताया गया कि हमले के बाद दोनों पीड़ित होश में थे और बातचीत कर रहे थे।

1 दिन पहले ही जेल से आया था हमलावर

पुलिस ने आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि वह 27 वर्षीय व्यक्ति है और पुलिस के लिए पहले से जाना-पहचाना है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध का हिंसक अपराधों का पुराना रिकॉर्ड है। वह 20 अगस्त को ही जेल से रिहा हुआ था और उसे एडमंटन में एक हाफवे हाउस में रिपोर्ट करना था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। उसके खिलाफ अभी आरोप लगाए जाने की प्रक्रिया जारी थी। यह घटना सिख धार्मिक स्थल के अंदर हुई है, इसलिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हमला धर्म या नफरत से प्रेरित था। एडमंटन पुलिस ने अभी इसे हेट क्राइम नहीं बताया है। पुलिस प्रमुख ने यह भी कहा कि इस स्तर पर घटना को आतंकी हमला कहना जल्दबाजी होगी।

  • TAGS
  • [post_tags]