Iran US War Ceasefire: ईरान पर दोबारा हमले करने की तैयारी में अमेरिका

0
161
Iran US War Ceasefire: ईरान पर दोबारा हमले करने की तैयारी में अमेरिका
Iran US War Ceasefire: ईरान पर दोबारा हमले करने की तैयारी में अमेरिका

पेंटागन ने हमले के कई विकल्प तैयार, ट्रम्प के फैसले का इंतजार
Iran US War Ceasefire, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका अगले हफ्ते ईरान पर दोबारा सैन्य हमले की तैयारी कर रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेंटागन ने हमले के कई विकल्प तैयार किए हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई बढ़ाने की योजना तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने मिडिल-ईस्ट में 50 हजार से ज्यादा सैनिक तैनात रखे हैं।

इसके अलावा दो एयरक्राफ्ट कैरियर, एक दर्जन से ज्यादा नेवी डेस्ट्रॉयर और बड़ी संख्या में लड़ाकू विमान भी क्षेत्र में मौजूद हैं। करीब 5 हजार मरीन और 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के 2 हजार पैराट्रूपर्स भी आदेश का इंतजार कर रहे हैं। अब अंतिम फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लेना है।

बेहद जोखिम भरा हो सकता है आॅपरेशन

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, हमले के विकल्पों में ईरान के सैन्य और इंफ्रास्ट्रक्चर ठिकानों पर बड़े हवाई हमले शामिल हैं। एक विकल्प अमेरिकी स्पेशल आॅपरेशन फोर्सेज को जमीन पर उतारकर इस्फहान परमाणु साइट में दबे परमाणु सामग्री यानी एनरिच्ड यूरेनियम तक पहुंचने का भी है। हालांकि अधिकारियों ने माना कि ऐसा आॅपरेशन बेहद जोखिम भरा होगा और इसमें भारी सैन्य नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया, कहा- ये आपदाओं का दशक, पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही दुनिया

  • TAGS
  • [post_tags]