समाज के विकास में महिला शिक्षा जरूरी : विधायक छौक्कर

0
249
समाज के विकास में महिला शिक्षा जरूरी : विधायक छौक्कर
समाज के विकास में महिला शिक्षा जरूरी : विधायक छौक्कर
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
पानीपत। वैश्य कन्या महाविद्यालय में वार्षि पारितोषिक वितरण समरोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने दीप प्रज्जवलित व पौधारोपण करके किया। इससे पहले कॉलेज में पहुंचने पर प्रबंधन समिति प्रधान रोशनलाल मित्तल, उपप्रधान मुरारीलाल गर्ग, महासचिव प्रवीण गर्ग, कोषाध्यक्ष कृष्णलाल मित्तल, प्रिंसिपल सुमन दहिया सहित अन्य गणमान्यों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक धर्म सिह छौक्कर ने कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी समाज विकास के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकता। लेकिन इसके साथ ही महिला शिक्षा भी बहुत जरूरी है।

 

 

समाज के विकास में महिला शिक्षा जरूरी : विधायक छौक्कर
समाज के विकास में महिला शिक्षा जरूरी : विधायक छौक्कर

लड़कियां किसी भी तरह से लड़कों से कम नहीं

एक लड़की दो घरों में शिक्षा की अलख जगाती है। वर्तमान में लड़कियां किसी भी तरह से लड़कों से कम नहीं हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें नृत्य, गीत, लघु नाटिका आदि से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ ही दर्शकों को भी मुग्ध कर दिया। विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम व द्वितीय आने वाली 40-40 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगिताओं, खेल आदि में भी शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। मंच संचालन रेणू गुगनानी, भारती, शिल्पा ठाकुर ने किया तथा कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।
SHARE