हादसा: नदी में गिरा 26 जवानों को ले जा रहा वाहन, 7 शहीद

0
538
Vehicle Carrying 26 Soldiers Fell In River, 7 killed
Vehicle Carrying 26 Soldiers Fell In River, 7 killed

आज समाज डिजिटल, Ladakh News : 26 जवानों से भरी बस नदी में गिर गई है। इसमें 7 जवान शहीद हो गए।कई जवान घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद जवानों को निकाल लिया गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें : सोनिया गांधी से मिले हुड्डा: 30 को विधायक और दिग्गज पहुंचेंगे चड़ीगढ़

कई जवानों को गहरी चोटें आईं

गंभीर रूप से घायल जवानों की मदद के लिए एयर फोर्स से भी संपर्क साधा गया है। उन्हें इलाज के लिए वेस्टर्न कमांड भेजा जा सकता है। सेना की बस किन कारणों से सड़क से फिसलकर नदी में गिरी, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना को लेकर सेना की तरफ से भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन शुरूआती जानकारी के मुताबिक, जवानों की बस ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के अग्रिम स्थान की ओर जा रही थी।

सभी जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल पहुंचाया

ये हादसा थोइस से लगभग 25 किमी दूर हुआ। जहां सेना की बस श्योक नदी में करीब 50-60 फीट गहराई में गिर गई। इसमें सेना के लगभग सभी जवान घायल हो गए। सभी जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया और लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया। हालांकि इनमें से सात जवानों को मृतक घोषित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें : सिद्धू को जेल के खर्च पर मिलेगा विशेष भोजन, ये हैं नियम

ये भी पढ़ें : सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, डीसी को ज्ञापन

ये भी पढ़ें :  अवैध माइनिंग पर एसपी, डीसी, निगम कमिश्नर और डॉक्टर को नोटिस

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE