सेब व्यापारी को लूटकर भागी थी महिलाएं, गिरफ्तार

0
236
Women ran away after robbing apple trader arrested

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:

मनीमाजरा में 2 महिलाओं को पुलिस ने सेब व्यापारी से रुपए छीनने के आरोप नें गिरफ्तार कर लिया। इन दो महिलाओं ने मनीमाजरा में शास्त्री नगर के पास शिमला के एक सेब व्यापारी से बुधवार रात 15,200 रुपये छीने थे।

एक दिन पहले आ गया था चंडीगढ़

पुलिस का कहना है कि 60 वर्षीय भागमल हिमाचल से अनाज मंडी सेक्टर 26 के लिए एक ट्रक में अपने सेब के आने से एक दिन पहले चंडीगढ़ आए थे। वह इन महिलाओं के साथ आॅटोरिक्शा से मनीमाजरा जा रहे थे। आॅटोरिक्शा जैसे ही शास्त्री नगर के पास पहुंचा तीनों आॅटो से उतर गए। महिलाओं ने उनके रुपये छीन लिए और भाग गई। भागमल ने शोर मचाया और महिलाओं को मौके पर ही पकड़ लिया गया और बाद में पुलिस को सौंप दिया गया।

पकड़े जाने पर हुआ खुलासा

महिलाओं में एक मौली जागरण के विकास नगर की निवासी है। उसकी उम्र 26 साल है और दूसरी मनीमाजरा की ही रहने वाली है, जिसकी उम्र 28 साल है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जाहिर है महिलाओं ने भागमल को यौन संबंध बनाने के लिए फंसाया था। बाद में उनके पैसे छीन लिए। दोनों महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही इस मामले को मनीमाजरा थाने में दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें : अंबाला में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत, घर में पड़े मिले शव

ये भी पढ़ें : नशे में धुत पति ने पेट्रोल छिड़क पत्नी और दोनों बच्चों को मारने की नीयत से घर में लगाई आग

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE