इंधन लेने गई महिला की करंट लगने से मौत

0
276
woman died of electrocution

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:

महेंद्रगढ़ के निकटवर्ती गांव रिवासा निवासी लगभग 51 वर्षीय सुनीता देवी की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के लड़के की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शव का महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में पोस्ट करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के लड़के कपिल ने दी शिकायत में बताया कि वह गांव रिवासा का रहने वाला है। उनके घर के सामने बिजली का पोल है। जिसमें बिजली सुचारू रूप से चालू थी। वहां उसकी मां सुनीता देवी इंधन लेने के लिए गई थी। तभी वहां बिजली का करंट लगने से उसकी मां की मौत हो गई।

 

SHARE