Woman Commits Suicide in Jind: महिला ने फंदा लगा की आत्महत्या, पति पर केस दर्ज

0
641
Woman Commits Suicide in Jind

आज समाज डिजिटल, जींद:

Woman Commits Suicide in Jind: जुलाना स्थित लक्ष्मण कालोनी में महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते फंदा लगा आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पति की प्रताडना से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया है। जुलाना थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।

Read Also: Rain Basera in Loharu HR कड़कती ठंड में प्रशासन ने दिए आशियाना हटाने के निर्देष, किसानों ने की मदद

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस Woman Commits Suicide in Jind

लक्ष्मण कालोनी निवासी विनोद की पत्नी रानी ने संदिग्ध हालात के चलते अपने मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। बाद में मायका पक्ष के पहुंचने पर शव को फांसी के फंदे से उतार नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

Read Also :Govt Middle School Nuh News आधुनिक सुविधा के मामलें में यह माध्यमिक विद्यालय दिल्ली के स्कूलों को दे रहा टक्कर

अक्सर मारपीट करता था पति Woman Commits Suicide in Jind

मृतका के भाई नांगलोई (दिल्ली) निवासी जितेश ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन रानी की शादी मई 2013 में लक्ष्मण कॉलोनी निवासी विनोद के साथ हुई थी। विनोद अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। जिससे उसकी बहन मानसिक रूप से परेशाान रहती थी। मारपीट से परेशान होकर उसकी बहन लगभग दो माह पहले दिल्ली मायका आई थी। दस दिन पहले ही दोनों के बीच के मनमुटाव को दूर कर रानी को विनोद के साथ ससुराल भेज दिया था। बावजूद इसके विनोद ने उसकी बहन के साथ मारपीट की।

Read Also : Nuh Pollution News लाख प्रयासों के बावजूद प्रदुषण को दिया जा रहा बढावा

दूसरी शादी करने के बारे में कहता था पति Woman Commits Suicide in Jind

विनोद अब उसकी बहन को दूसरी शादी के बारे में कह रहा था। जिसके चलते उसकी बहन परेशान हो गई। उसी परेशानी के चलते उसकी बहन रानी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जुलाना थाना पुलिस ने मृतका के भाई जितेश की शिकायत पर विनोद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read Also : Demonstrated Anganwadi Workers in Jind आंगनवाड़ी वर्कर्स ने प्रदर्शन कर फूंका सरकार का पुतला

आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज Woman Commits Suicide in Jind

जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतका के भाई ने अपने जीजा के खिलाफ आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। जिसके आधार पर मृतका के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read Also Former CM Bhupinder Singh Hooda in Rohtak: विपक्ष आपके समक्ष 23 को कुरुक्षेत्र में : हुड्डा

Also Read : Karnal News खैर की लकडियों को ट्रक में भरकर तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE