जहां नारी का सम्मान होता है, वहां ईश्वर का होता है वास : सुनील बिंदल

0
200
Where Women Are Respected, God Resides There
Where Women Are Respected, God Resides There

प्रवीण वालिया, करनाल:
करनाल के गोल्डन मूमेंट में आम आदमी पार्टी की ओर से महिला सशक्तिकरण को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्तरी जोन महिला विंग प्रधान राज कौर गिल ने मुख्य रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं की उपलब्धियां दर्ज न हों।

महिलाओं को स्वाभिमान के साथ जीना चाहिए

जो काम पुरुष कर सकते हैं, वह महिलाएं भी बखूबी कर रही हैं। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी अहम है। ऐसा देखा जाता है कि चुनाव में महिलाएं भाग तो लेती हैं, लेकिन जीत जाने के बाद उनके पति या बेटे ही सारे मामले निपटाते हैं। यह स्थिति बदलनी होगी। महिलाओं को अपना काम खुद ही करना होगा। तभी जाकर भारतीय राजनीति में महिलाओं की स्थिति मजबूत होगी। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील बिंदल ने कहा कि पूरे भारत में 50% प्रतिशत आबादी महिलाओ की है जिस तरह देश में आज महंगाई का दौर है उसको देखते महिलाओं को भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि महिलाओं की अर्चना जहां होती है, वहां देवताओं का वास होता है। नारी आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। राजनीति में भी महिलाएं सक्रिय हैं। उन्हें प्रेरणा, सम्मान और स्वतंत्रता से काम करने का माहौल देने की आवश्यकता है। महिलाओं को स्वाभिमान के साथ जीना चाहिए। उनको पुरुषों पर निर्भरता छोडऩी होगी। अब जब दोनों को बराबर का दर्जा है, तो उन्हें राजनीति में भी अवसर मिलना चाहिए। इसके लिए महिलाओं को जागरूक होना चाहिए।

जनता को झूठ परोसा गया

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, महंगाई लगातार बढ़ी है और आय घटी है। भाजपा ने गुजरात मॉडल और अच्छे दिन के वादे किये गये थे लेकिन दोनों मामलों में सरकार विफल साबित हुई है। जनता को झूठ परोसा गया और महंगाई का जहर लोगों के दिलों में घोला गया। पेट्रोल-डीजल के रेट सौ से पार और रसोई गैस सिलेंडर आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुका है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे महंगाई बढ़ रही है वैसे-वैसे भाजपा की संपत्ति में भी इजाफा हो रहा है। गरीबी बढ़ रही है। भाजपा के मित्रों की संपत्ति भी बढ़ रही है और वे अरबपति से खरबपति बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आज दिल्ली और पंजाब में बेहतरीन कार्य कर रही है। जनता के हित केवल आम आदमी पार्टी में ही सुरक्षित हैं। आम आदमी पार्टी जनता की आवाज हमेशा उठाती रहेगी। इस अवसर पर गुरमीत कौर, राज सुखन, नीलोखेड़ी कालका से सतवंत कौर और करनाल से सीमा, ममता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : 26 से हैं नवरात्र, इन बातों का रखें ध्यान

ये भी पढ़ें : नहीं रहे शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती

ये भी पढ़ें : साफ होकर खेतों को सींचेगा गांव का गंदा पानी

ये भी पढ़ें : महाराजा अग्रसेन विकास ट्रस्ट द्वारा भव्य अग्रसेन जयंती बनाने पर बैठक

ये भी पढ़ें :  अवैध हथियार व जिंदा कारतूस सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

 Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE