Haryana Weather Update:हरियाणा के अधिकांश जिलों में मौसम रहेगा साफ, 7 जिलों में हल्की बारिश की संभावना

0
141
Haryana Weather Update:हरियाणा के अधिकांश जिलों में मौसम रहेगा साफ, 7 जिलों में हल्की बारिश की संभावना
Haryana Weather Update:हरियाणा के अधिकांश जिलों में मौसम रहेगा साफ, 7 जिलों में हल्की बारिश की संभावना

कल 20 जिलों में बारिश की संभावना
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। केवल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 27 जुलाई से बारिश की संभावनाएं बढ़ेंगी। मौसम विभाग ने 27 जुलाई को 2 जिलों सिरसा और फतेहाबाद को छोड़कर बाकी सभी 20 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जिसके तहत हिसार, जींद, भिवानी में 0 से 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है।

इसके अलावा कुरूक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

वहीं 28 जुलाई को पूरे हरियाणा में मानसून सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने 28 तारीख को सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। 8 जिलो में बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है

यमुनानगर में सबसे ज्यादा बारिश, कैथल में सबसे कम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अब तक सामान्य से 19 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 25 जुलाई तक औसतन 175.7 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 209.2 एमएम बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है।

अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 472.3 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 95.9 एमएम बारिश दर्ज हुई है।