Weather: हरियाणा-पंजाब में भीषण गर्मी, पारा 40 पार, हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम

0
56
Weather
Weather: हरियाणा-पंजाब में भीषण गर्मी, पारा 40 पार, हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम
  • हरियाणा में 3 दिन बाद करवट ले सकता है मौसम

Today Weather Update, (आज समाज), नई दिल्ली: हरियाणा और पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और दोनों राज्यों में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम बदलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार राज्य में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है और इसके प्रभाव से तीन दिन तक बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश के 4 जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा में भिवानी सबसे गर्म

हरियाणा के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो गया गया है। शनिवार को भिवानी का तापमान पारा 44.5 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश का सबसे अधिक हौ। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान है और 3 दिन तक मौसम करवट ले सकता है।

पंजाब का बठिंडा सबसे गर्म

पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि हुई है। यह सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। राज्य के 12 शहरों का तापमान शनिवार को 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। बठिंडा सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज भी राज्य में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

दिल्ली, राजस्थान व एमपी को गर्मी के साथ बारिश की सौगात

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम तेज आंधी और बारिश हुई जिससे थोड़ी देर के लिए लोगों की भीषण  गर्मी से राहत मिली। उसके बाद उमस से लोग परेशान हो गए। तेज आंधी के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए। राजस्थान में भी शनिवार को 3 जिलों में तेज आंधी व बारिश हुई। आज राज्य के 5 जिलों में हीटवेव का अनुमान है।

राजस्थान के 14 जिलों  में बारिश का येलो अलर्ट

राजस्थान में और भी कई जगह आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं आज राजस्थान के 14 जिलों  में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी है। मौसम वैज्ञानिक नरेश कुमार के अनुसर राजस्थान के कुछ इलाकों में आने वाले 4-5 दिन तक लू चलेगी। वहीं यूपी में अगले 3-4 दिनों तक लू चलेगी। शनिवार को मध्य प्रदेश में भी राजधानी भोपाल व अन्य कुछ जगहों पर कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई।

इंदौर में बारिश, सड़कों पर जलभराव

इंदौर में रात को इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर जलभराव हो गया। और भी कई जगह तेज आंधी चली और बारिश हुई। आज राज्य के 21 जिलों में आंधी व बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन पांचों संभागों के जिलों में येलो अलर्ट जारी है। यहां 40-50 किमी की गति से हवाएं चलने का अनुमान है। उधर बिहार के 38 जिलों में आज आंधी, बारिश व बिजली गिरने का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ा है और अगले 3-4 दिन में इसके दक्षिण अरब सागर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, मध्य बंगाल की खाड़ी, मालदीव व कोमोरिन क्षेत्र, तथा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ इलाकों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति है।

ये भी पढ़ें: Weather Updates: तमिलनाडु, कर्नाटक व केरल में 5 दिन लगातार बारिश का अनुमान