Weather 8 September: भारी भूस्खलन के कारण देश-दुनिया से कटा किन्नौर का संपर्क 

0
119
Weather 8 September
भूस्खलन के कारण देश-दुनिया से कटा किन्नौर का संपर्क 

Aaj Samaj (आज समाज), Weather 8 September, नई दिल्ली: भारी भूस्खलन के कारण हिमाचल प्रदेश का जनजातीय जिला किन्नौर पूरी तरह देश-दुनिया से कट गया है। वहीं देश के अन्य कई राज्यों में तीन दिन भारी बारिश की संभावना है। किन्नौर जिले के निगुलसरी में गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पूरा का पूरा पहाड़ सड़क पर गिर गया, जिसकी वजह से भारत-तिब्बत बॉर्डर को जोड़ने वाला चंडीगढ़-शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-5 पूरी तरह बंद हो गया है।

150 से 200 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त

निगुलसरी में 150 से 200 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बुधवार रात और गुरुवार को दोपहर में भी निगुलसरी भूस्खलन हुआ था। शुक्रवार को सड़क बहाल होने का दावा किया जा रहा था, लेकिन गुरुवार रात को तीसरी बार हुए भारी भूस्खलन के चलते इसे बहाल नहीं किया जा सका। हाईवे पर अब दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। किन्नौर जिले के निचले इलाकों में सेब की फसल तैयार हो गई है। ऐसे में सड़क बहाल न होने तक बागवानों को सेब सड़ने का डर सताने लगा है। स्थानीय प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क की बहाली में जुट गया है।

दिल्ली में भी दो दिन बारिश की संभावना

दिल्ली में भी दो दिन बारिश की संभावना जताई गई है। यहां भारत मंडपम में 9-10 सितंबर को जी20 समिट होनी है, जिसके लिए मौसम विभाग ने प्रगति मैदान के पास एक अतिरिक्त आॅटोमेटेड वेदर स्टेशन भी स्थापित किया है।
मानसूनी सिस्टम एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, इंदौर-जबलपुर समेत 20 जिलों में भी तेज बारिश होने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में भी मानसून में एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश बारिश की संभावना जताई है। सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मानूसन सीजन में 11 फीसदी कम बारिश

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मानूसन ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है और मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, धुले, जलगांव और नासिक जिलों में शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया था। इसके अलावा कर्नाटक, केरल और पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर में भी बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, देश में इस मानूसन सीजन में 11 फीसदी कम पानी बरसा है।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE