रूसी राष्ट्रपति पुतिन जल्द युद्ध खत्म करना चाहते हैं… जानिए पत्रकारों के सवाल में क्या दिए जवाब

0
265
Vladimir Putin Wants end Ukraine War

आज समाज डिजिटल, मास्को (Vladimir Putin Wants end Ukraine War) : रूस-यूक्रेन युद्ध को 10 महीने से भी ज्यादा का वक्त हो गया है। दोनों देशों को 10 महीने में इतना नुकसान हुआ है कि आंकलन भी नहीं कर सकते। लेकिन रूस अब शायद इस युद्ध को खत्म करना चाहता है। इस बात के संकेत गत दिवस रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुतिन ने कहा कि दुश्मन को यह समझना चाहिए की संघर्ष खत्म ही होते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे दुश्मन को भी यह समझ जाना चाहिए कि यह संघर्ष जितनी जल्दी खत्म होगा उसके लिए अच्छा होगा। ज्ञात रहे कि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की इन दिनों अमेरिकी यात्रा पर हैं और इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन को आधुनिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम के साथ-साथ यूक्रेन को वित्तीय सहायता देने की पेशकश भी की है। विशेषज्ञों का कहना है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति कई नई रणनीति (अमेरिकी दौरा) से रूस बैकफुट पर आ गया है। इसी के चलते शायद रूसी राष्ट्रपति ऐसी घोषनाएं कर रहे हैं।

24 फरवरी 2022 को रूस ने किया था

रूस ने इस वर्ष 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी थी। इस दौरान रूस ने दावा किया था कि यूक्रेन की सेनाएं एक सप्ताह भी उसकी ताकत के सामने नहीं टिक पाएंगी लेकिन यूक्रेन ने इस युद्ध में रूस का डटकर मुकाबला किया है। यही कारण है कि करीब आठ माह बीत जाने के बाद भी रूसी सेना यूक्रेन पर जीत नहीं दर्ज कर पाई है।

जेलेंस्की ने अमेरिकी सहयोग के लिए तारीफ की

यूक्रेन के राष्ट्रपति इन दिनों अमेरिकी यात्रा पर हैं। इस दौरान जेलेंस्की का स्वागत एक हीरो की तरह किया जा रहा है। गत दिवस अमेरिका की तरफ से सहायता की वचनबद्धता दोहराए जाने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिकी प्रशासन का धन्यवाद करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ की। जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देशों के सहयोग के चलते ही युद्ध के दौरान यूक्रेन ने रूस को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहाकि यूक्रेन अपनी आजादी का यह संघर्ष जारी रखेगा।

ये भी पढ़ें : अर्जेंटीना की टीम का लाखों लोगों ने किया स्वागत, ऐसा मंजर देखा न होगा पहले कभी

ये भी पढ़ें : Auto Expo 2023 में इन इलेक्ट्रिक कारों पर रहेगी सबकी निगाहें, सभी का मकसद कम खर्च में ज्यादा रेंज देना

ये भी पढ़ें : अप्रवासियों की संख्या को दोगुना करने के लिए फिनलैंड ने बनाई ये योजना

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE