Weather Report : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अनुमान, मैदानों में शीतलहर, कोहरा

0
262
Weather Report
्रंपंजाब के जालंधर में घने कोहरे के बीच से गुजरता एक वाहन।

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (Weather Report): उत्तर भारत सहित देश के अन्य कई राज्यों में ठंड से फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने आने वाले दिनों में जहां हरियाणा, पंजाब दिल्ली, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाने की संभावना जताई है, वहीं पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें : Randeep Guleria On Covid Situation : कोविड के मामले में भारत के हालात चीन से बेहतर, 163 नए मामले

हिमालयी क्षेत्र में तो तापमान गिरकर माइनस में

मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में तापमान भी तेजी से नीचे गिरता जा रहा है और आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट होगी। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हिमालयी क्षेत्र में तो तापमान गिरकर माइनस में चला गया है। कई जगह लोगों को पानी के बर्फ बनने के कारण पानी की समस्या हो गई हैै।

दिल्ली में तापमान गिरकर 7 डिग्री पहुंचा, 200 से अधिक ट्रेनें रद

दिल्ली में शुकवार सुबह सात बजे तापमान गिरकर 7 डिग्री तक पहुंच गया। जिस तरह से राजधानी तापमान में गिरावट हो रही है उससे साफ लग रहा है कि आने वाले दिन मुश्किल भरे होंगे। आईएमडी के मुताबिक मध्य भारत और महाराष्ट्र के तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है।

उत्तर और पूर्वी भारत के अधिकतर राज्य कोहरे की मार झेल रहे हैं। घने कोहरे के कारण दिल्ली से लेकर बिहार-यूपी तक यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। सबसे अधिक बुरा असर रेलवे पर पड़ रहा है। बुधवार को 200 से अधिक ट्रेनें रद रहीं।  कोहरे से विजिबिलिटी कम होने से यातायात पर भी प्रभाव पड़ता है।

क्रिसमस पर घना कोहरा व ठिठुरन के आसार

मौसम विभाग के अनुसार क्रिसमस पर घना कोहरा रह सकता है। जिससे दिन का तापमान गिरेगा और लोगों को कंपकंपाती ठंड और ठिठुरन का अहसास होगा। आने वाले दिनों गहरी धुंध पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिन तक हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। सुबह के समय हवा की रफ्तार भी तेज होगी।

ये भी पढ़ें : Parliament Winter Session Update : संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, लोकसभा में 97 फीसदी हुआ काम

ये भी पढ़ें :  Mansukh Mandaviya On Coronavirus : कोविड से निपटने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE