Auto Expo 2023 में इन इलेक्ट्रिक कारों पर रहेगी सबकी निगाहें, सभी का मकसद कम खर्च में ज्यादा रेंज देना

0
598
Auto Expo 2023

आज समाज डिजिटल, Auto Expo 2023 : भारत में हर साल इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड बढ़ रही है। इसी को देखते हुए कंपनियां आए रोज इलेक्ट्रिक सेगमेंट में नए नए प्रोडक्ट लॉन्च करती रहती है। वहीं अगले महीने जनवरी 2023 में दिल्ली ऑटो एक्सपो का आयोजन हो रहा है। इस बार ऑटो एक्सपो में सबकी निगाहें इलेक्ट्रिक कारों पर होंगी और कई नई इलेक्ट्रिक कारों से पर्दा भी उठेगा। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस बार ऑटो एक्सपो में कौन सी इलेक्ट्रिक कारें धमाल मचाने को तैयार है-

1. Tata की अल्ट्रोज ईवी

ऑटो एक्सपो 2023 में Tata की अल्ट्रोज ईवी के प्रदर्शन की उम्मीद है। टाटा अल्टोज ईवी (Tata Altroz ​​EV) में पहले से लॉन्च किए गए नेक्सन ईवी (Nexon EV) जैसा ही इंजन होगा। साथ ही बैटरी पैक और अन्य फीचर्स में बदलाव होने की उम्मीद है। टाटा अल्टोज ईवी की कीमत भारत में लगभग 12- 15 लाख रुपये, एक्सशोरूम हो सकती है। कार में आधुनिक कनेक्टेड कार तकनीक होगी। 

2. Mahindra XUV400

Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक SUV भी जल्द ही बिक्री के लिए बाजार में आएगी। माना जा रहा है कि इसे खरीदारों के लिए तीन वेरिएंट विकल्पों में पेश किया जाता है. इस नए ईवी में 39.4 kWh का बैटरी पैक है जो क्रमशः 150 बीएचपी और 310 Nm के रेटेड पीक पावर और टॉर्क आउटपुट के साथ फ्रंट-एक्सल माउंटेड सिंगल मोटर सेटअप को पावर देता है।

3. MG Air EV

वहीं भारतीय ऑटो बाजार में MG की भी कारों की भी जबरदस्त मांग है। ऐसे में आगामी ऑटो एक्सपो में नई MG Air EV को सामने लाया जा सकता है। भारतीय बाजार में इसे कंपटीशन के हिसाब से काफी अहम माना जा रहा है। यह सीधे तौर पर टाटा टियागो EV को चुनौती देगी। इसे 20 से 25 किलो वाट बैटरी के साथ पेश किए जाने की संभावना है। वही इसकी कीमत 8-10 रुपये हो सकती है

4. BYD Atto 3

भारतीय ऑटो बाजार में BYD की कार थोड़ी कम जानी पहचानी है। लेकिन यह कंपनी भारतीय बाजार में लगातार अपना वर्चस्व स्थापित करने में जुटी है। अत: इस बार ऑटो एक्स्पो 2023 में कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर रही है। कंपनी की ओर से BYD Atto 3 लांच की जा रही है। कंपनी को उम्मीद है कि भारतीय बाजार में यह शानदार प्रदर्शन कर सकती है। फिलहाल भारतीय बाजार में इसकी कीमत ऑन रोड करीब 37 लाख है। लुक्स और डिजाइन के मामले में कार बेहतरीन और शानदार है। 

5. हुंडई कोना फेसलिफ्ट

भारत में हुंडई की पहली इलेक्ट्रिक कार जुलाई 2019 में लॉन्च हुई हुंडई कोना इलेक्ट्रिक थी। ग्लोबल लेवल पर हुंडई कोना इलेक्ट्रिक को 2020 में अपडेट किया गया था। हुंडई कोना में दो बैटरी विकल्प मिलते हैं। इसमें 39.2kWh की बैटरी और 136hp की मोटर के साथ 304km रेंज मिलती है। वहीं 64kWh की बैटरी और 204hp मोटर के साथ 483km की रेंज मिलती है। इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत लगभग 24-26 लाख रुपये, एक्सशोरूम होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : 5G Sevice In Apple : कंपनी ने की घोषणा, जानिए कैसे करें आईफोन में 5जी सर्विस को एक्टिवेट  

Samsung Galaxy M04 : सैमसंग लाई 10 हजार से कम कीमत वाला स्मार्टफोन, इस दिन से भारत में शुरू होगी बिक्री

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE