Vivo X200 FE जल्द करेगा ग्लोबल डेब्यू, कीमत और स्पेसिफिकेशन ने मचाया बज़

0
240
Vivo X200 FE जल्द करेगा ग्लोबल डेब्यू, कीमत और स्पेसिफिकेशन ने मचाया बज़

आज समाज, नई दिल्ली: Vivo X200 FE: क्या आप Vivo के फैन या यूजर हैं? अगर हाँ, तो कंपनी आपके लिए मार्केट में अपना नया Vivo X200 FE पेश करने जा रही है। जिसे हाल ही में थाईलैंड, मलेशिया और यूरोप के सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया था।

जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसके लॉन्च होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। क्योंकि इस फोन के लीक्स का सिलसिला तेज हो गया है। जिसे एक के बाद एक सर्टिफिकेशन में देखा जा रहा है। जिसे जल्द ही ग्लोबल लेवल पर पेश किया जाने वाला है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo X200 FE की मार्केट में संभावित कीमत

इस अपकमिंग फोन की बात करें तो इसकी कीमत 50 हजार रुपये से 60 हजार रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि भारत में इसके लॉन्च होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा यह फोन ग्रे, ब्लैक, पिंक और येलो कलर शेड में आ सकता है।

वीवो एक्स200 एफई के संभावित फीचर्स

कई रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि यह फोन वीवो एस30 प्रो मिनी का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। जिसमें 6.31 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, इसमें 1.5K रेजोल्यूशन भी दिया जा सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। वहीं, यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 9400e SoC से लैस हो सकता है।

6,500mAh की बैटरी से पावर्ड इस डिवाइस में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। इसके कैमरे की बात करें तो इसके रियर में OIS सपोर्ट वाला 50MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है।

वहीं, इसका सेकेंडरी कैमरा 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया जा सकता है। इसका तीसरा सेंसर 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ मिल सकता है। वहीं, फ्रंट में सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया जा सकता है।

यह डिवाइस एंड्रॉयड 15 और वीवो के फनटच ओएस 15 पर चल सकता है। वहीं, भारत में इसे 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।