Virendra Hooda Will Run Toll Free India Movement अब टोल फ्री इंडिया आंदोलन चलाएंगे संयुक्त किसान मोर्चा के वीरेंद्र हुड्डा

0
877
Virendra Hooda Will Run Toll Free India Movement

संजीव कौशिक, रोहतक:
Virendra Hooda Will Run Toll Free India Movement: किसान आंदोलन में जीत हासिल करने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख सदस्य और टोल हटाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह हुड्डा ने अब देशभर में टोल टैक्स के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा की है। किसान आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए वीरेंद्र हुड्डा को भारतीय किसान यूनियन (किसान सरकार) का राष्ट्रीय महासचिव भी बनाया गया है।

टोल हटाने की समय सीमा तय हो Virendra Hooda Will Run Toll Free India Movement

हुड्डा ने बताया कि इस अभियान को टोल फ्री इंडिया के नाम से चलाया जाएगा। इसके तहत सर्वप्रथम सभी राज्यों में ज्ञापन देकर सरकार से टोल बूथ हटाने की समय-सीमा तय करने की मांग की जाएगी। यदि सरकार ऐसा करने में नाकाम रही तो किसान आंदोलन की तर्ज पर सरकार पर टोल बूथ हटाने का दबाव बनाया जाएगा।

पंजाब और हरियाणा के संगठनों को बताया सहमत Virendra Hooda Will Run Toll Free India Movement

उन्होंने कहा कि टोल फ्री इंडिया की मांग पर संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल पंजाब और हरियाणा के सभी किसान संगठन सहमत हैं। किसानों के अलावा अन्य सामाजिक संगठन भी टोल हटाए जाने के पक्षधर हैं, क्योंकि आम आदमी जब वाहन, पेट्रोल व डीजल खरीदता है तो उस कीमत में अतिरिक्त टैक्स भी जुड़ा होता है जो अच्छी सड़कें उपलब्ध करवाने की एवज में लिया जाता है। लेकिन बाद में आम आदमी से टोल बूथों पर अलग से टैक्स वसूला जाता है।

550 से अधिक टोल हैं देशभर में Virendra Hooda Will Run Toll Free India Movement

हुड्डा के मुताबिक, देशभर में 550 से अधिक टोल बूथ हैं। शीघ्र ही 50 से अधिक टोल बूथ और चालू होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि विदेशों में टोल रोड़ के साथ सरकारी रोड़ भी विकल्प के तौर पर उपलब्ध कराया जाता है। वहां नागरिकों को मर्जी का रोड़ चुनने का अधिकार है। उन पर टोल रोड़ जबरदस्ती थोपा नहीं जाता। टोल नीति में भी यह प्रावधान है कि नागरिक को टोल रोड़ पर जाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। सरकार का दायित्व बनता है कि वह अपने नागरिकों को टोल के साथ सरकारी रोड़ भी उपलब्ध करवाए।

यह आम आदमी की लड़ाई Virendra Hooda Will Run Toll Free India Movement

हुड्डा ने कहा कि यह आम आदमी की लड़ाई है। जिसे लड़ना जरूरी हो गया है। यदि इसे अब नहीं लड़ा गया तो देश कारपोरेट घरानों की मुठ्ठी में आ जाएगा और आम आदमी गुलाम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन की रूपरेखा की घोषणा जल्द की जाएगी।

Yogendra Yadav Opened Front Against Yogi योगेंद्र यादव ने खोला योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा, चुनाव लड़ने के सवाल पर ये जवाब

Connect With Us:- Twitter Facebook

SHARE