Science Exhibition में झलकी विद्यार्थियों की प्रतिभा

0
1324
Science Exhibition

संजीव कुमार, रोहतक:

Science Exhibition : अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय में छह विभागों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में सभी विभागों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसका आयोजन कॉलेज के बॉटनी, रसायन शास्त्र, भौतिकी, जीव विज्ञान, भूगोल और कम्प्यूटर साइंस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन मदवि के रसायन विज्ञान विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसपी खटकड़ और प्रोफेसर डॉ. विनोद बाला तक्षक ने किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. महेश ख्यालिया ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों की सराहना की। (Science Exhibition)

जल शोधन एवं कम्प्यूटर के मॉडल रहे आकर्षण का केंद्र (Science Exhibition) 

जाट कॉलेज के रसायन विभाग के अध्यक्ष एवं प्रदर्शनी के कॉओर्डिनेटर डॉ. रमेश डबास ने बताया कि प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जीव विज्ञान, भौतिकी, जैविक, रसायन शास्त्र एवं कम्प्यूटर के कई तरह के सुरक्षात्मक उपकरणों के मॉडल भी प्रस्तुत किए। इसी तरह जीव विज्ञान के मॉडलों में आईओटी बेस्ट आदर्श गांव, बायो रेमिडिएशन, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण नियंत्रण, जल शोधन एवं कम्प्यूटर के विभिन्न मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे।

डॉ. डबास ने बताया कि प्रदर्शित किए गए मॉडलों में बॉटनी विभाग से प्राची एवं कविता का मॉडल आईओटी बेस्ट आदर्श गांव, रसायन विभाग से विनश और रचना का मॉडल खाद्यान मिलावट, फिजिक्स के अमन एवं तनु का मॉडल ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाईट, भूगोल से हर्ष एवं सागर का मॉडल सतही संरचनाएं, जीव विज्ञान से प्रतिभा एवं तनिका का मॉडल मछली पालन एवं कम्प्यूटर विभाग से राकेश एवं प्रिंस का मॉडल फेस मॉस्क डिटेक्टर प्रथम रहे।

इस प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में डॉ. रजनी, डॉ. बलराज देशवाल, डॉ. महिपाल गिल, डॉ. सुभाष धतरवाल, डॉ. रेणू मलिक, डॉ. सुशीला डबास एवं डॉ. उषा छिल्लर रहे। (Science Exhibition)

Also Read : Gita is a good guide book गीता एक अच्छा मार्गदर्शक ग्रंथ है: हरविन्द्र कल्याण

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE