Gita is a good guide book गीता एक अच्छा मार्गदर्शक ग्रंथ है: हरविन्द्र कल्याण

0
646
Gita is a good guide book

प्रवीण वालिया, करनाल:
जिला प्रशासन करनाल द्वारा स्थानीय पंचायत भवन में मनाये जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि गीता न केवल जीवन की शैली है, बल्कि एक आध्यात्मिक चिंतन है, जोकि जीवन को देदिप्यमान करती है। गीता एक पुस्तक नहीं बल्कि एक मार्गदर्शक है, जिसमें भटके हुए व्यक्ति को विषम परिस्थितियों में भी रास्ता मिल जाता है। वे सोमवार को गीता जयंती महोत्सव के दौरान बतौर मुख्य अतिथि लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

गीता स्थली है कुरुक्षेत्र Gita is a good guide book

उन्होंने कहा कि महाभारत की भूमि कुरुक्षेत्र को आज गीता स्थली के रूप में पहचान मिली है, जिससे विश्व के अनेक देश भारत के इस अमर ग्रंथ की महत्ता को स्वीकार किया है। आज विदेशी, हमारी संस्कृति और संस्कारों के सामने नतमस्तक हो रहे है। गीता हमारे जीवन का आधार है, जिसको विश्व स्तरीय पहचान दिलाने में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने प्राचीन संस्कृति और संस्कारों पर गर्व करना चाहिए और इसके लिए गीता एक अच्छा मार्गदर्शक ग्रंथ है। गीता व्यक्ति के जीवन के विपरित क्षणों का हल निकालने में हमेशा सहायक सिद्ध होती है।

Gita is a good guide book

पाठ्यक्रमों में शामिल हो गीता Gita is a good guide book

कल्याण ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों तथा स्कूलों के पाठ्यक्रम में गीता के शामिल करने की योजना बच्चों सकारात्मकता भाव उत्पन्न करते हैं जोकि समाज के लिए अच्छी पहल है। गीता जीवन जीने की कला और ज्ञान का भंडार है। इससे जीवन की कठिनाइयों का हल आसानी मिल जाता है। योग ने भी विश्व में अपनी अमिट पहचान छोड़ी है, जिससे शारिरिक एवम मानसिक विकास होता है। इन सबके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री लाला बधाई के पात्र हैं।

कलाकारों की प्रदर्शनी को सराहा Gita is a good guide book

कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार अनिल मस्ताना ने हरियाणवीं समुह नृत्य का बेजोड़ प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गडगड़़ाहट के साथ प्रशंसा की। उन्होंने मेरा दिलबतो दीवाना हो गया मुरली वाले तेरा की सुंदर प्रस्तुति दी। इसी प्रकार गायक धर्म सिंह ने अपने मधुर प्रभु भक्ति, कृष्ण भक्ति तथा देशभक्ति के गीतों से समा बांध दिया। उन्होंने गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो एक सुंदर प्रस्तुति जिससे लोग झूमने और नाचने लगे।

ये लोग रहे उपस्थित Gita is a good guide book

इस अवसर पर करनाल के एसडीएम गौरव कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजवीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कृष्ण आर्य, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियो सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

SHARE