Social Harmony Conference : वैदिक परिवार 3 मार्च, रविवार को करेगा सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन

0
294
Social Harmony Conference
  • 51 कुंडीय यज्ञ का भी आयोजन होगा

 

Aaj Samaj (आज समाज),Social Harmony Conference, पानीपत : वैदिक परिवार द्वारा 3 मार्च को महर्षि बाल्मीकि सामुदायिक भवन, वार्ड 7 में सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए वैदिक परिवार के अध्यक्ष डॉ पवन बंसल ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय प्रचार प्रमुख राजेश कुमार करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज होंगें। डा. पवन बंसल ने बताया कि सम्मेलन की शुरुआत 51 कुंडीय यज्ञ से की जायेगी जिसके ब्रह्मा पानीपत के प्रसिद्ध वैदिक विद्वान आचार्य संजीव वेदालंकार होंगें। यज्ञ के मुख्य यज्ञमान पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज एवं उनकी धर्मपत्नी नीरू विज होंगें।

कार्यक्रम के अंत में समरसता भोज होगा

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि नगर निगम के पूर्व पार्षद विजय जैन होंगें तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा, पूर्व डिप्टी मेयर रविंद्र फूले, वार्ड 7 के निवर्तमान पार्षद अशोक कटारिया, पूर्व पार्षद रविंद्र भाटिया, पूर्व पार्षद सुमन छाबड़ा, पूर्व पार्षद मंजीत कौर, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्राण रत्नाकर, महर्षि बाल्मीकि सामुदायिक भवन के प्रधान राजेंद्र कुमार आदि 51 यज्ञमान 51 यज्ञकुंडों पर यज्ञ करेंगें। कार्यक्रम के अंत में समरसता भोज होगा। डा. बंसल ने बताया कि वैदिक परिवार प्रति वर्ष सार्वजनिक स्थानों पर बड़े बड़े यज्ञों का आयोजन करता है। इसके साथ साथ पारिवारिक यज्ञ, पौधारोपण, स्कूलों में संस्कारशाला आदि का निरंतर आयोजन वैदिक परिवार की ओर से रहता है।

Connect With Us: Twitter Facebook