वेद मन्दिर को मुखीजा कॉलोनी से आठ मरला किया स्थानांतरित

0
63
Veda temple shifted to eight marla from Mukhija Colony
Aaj Samaj (आज समाज), पानीपत : गत दो वर्षो से वेद मंदिर का कार्यक्रम न्यू मखीजा कालोनी में चलाया जा रहा था। जहां पहुंचना लोगों के लिए थोड़ा कठिन था। जगह की व्यवस्था होने पर वेद मन्दिर को आठ मरला स्थानांतरित किया गया है। आज वेद मन्दिर आठ मरला का प्रथम सप्ताहिक कार्यक्रम पावर हाऊस गेट के पास, आठ मरला कालोनी में सम्पन्न हुआ। आचार्य संजीव वेदालंकार ने पावन पवित्र कार्य यज्ञ को मन्त्रोच्चारण द्वारा संपादित करते हुआ बताया कि जैसे एक स्त्री को मां कहलवाने के एक गहरी प्रसव पीड़ा से गुजरना पड़ता है, उसी तरह किसी भी संस्था के आरम्भ में सभी सम्बन्धित व्यक्तियों पीड़ा उठानी पड़ती है, परन्तु जब यह संस्था अपने यौवन पर आती है तो सभी कार्यकर्ता प्रशंसा के पात्र बनते है। गत दो वर्षो में हमारे वेद मन्दिर की तरफ से अनेकों धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक किए गए।
जिसका श्रेय हमारे वेद मन्दिर के प्रधान, महामन्त्री, प्रधाना सहित पूरी टीम ने बड़ी कुशलता से अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और एक सपना देखा कि वेद मन्दिर स्वयं भूमि पर एक भव्य रुप लेगा। आज वो सच होने जा रहा है। जिस भूखण्ड पर आज पवित्र यज्ञ हुआ है ईश्वर की कृपा से वहाँ सुन्दर भवन का निर्माण होगा जिसके सभी अपना अभूतपूर्व सहयोग करेंगे। प्रधाना सरिता आहूजा अपने मधुर वाणी से भजनों के माध्यम से सभी को ईश्वर भक्ति से आनन्दित किया। मंच संचालन पानीपत के स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर कर रहे थे। प्रधान सुरेश आहूजा ने धन्यवाद व शान्तिपाठ से कार्यक्रम का समापन कराया। आज के यजमान के रुप में कान्ता- रामचन्द्र एवं मिनाक्षी-रविन्द्र गाल्हयाण, संरक्षिका शशी अग्रवाल, सुशीला भाटिया चेयरमैन कर्नल सतीश ओबरॉय, मास्टर किरणपाल, ओम खर्ब, संजीव तेरी, जेपी गौड, गीतेश आर्या, गणेश आर्य, राजकुमार दुआ, अनिल धवन, संगीता-सुरेश आहूजा आदि गणमान्य व्यक्ति रहे।
SHARE