Uttar Pradesh News : पैसिफ़िक वर्ल्ड स्कूल में हुआ रावण वध

0
427
Ravan was killed in Pacific World School

(Uttar Pradesh News) ग्रेटर नोएडा। पैसिफ़िक वर्ल्ड स्कूल में दशहरे के अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने रामलीला का मंचन किया। इस दौरान रावण वध का मंचन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों ने राम वनवास और राम रावण युद्ध का मंचन किया।

इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाया कि कैसे रावण के घमंड ने उसको मृत्यु तक पहुँचाया। स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा बोस ने कहा कि समय कोई भी हो असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की जीत होती ही है। यही दशहरा पर्व हमे सिखाता है।