हिन्दू लड़की से धर्म परिवर्तन करवाकर जबरदस्ती निकाह करने का आरोपी आरोपी गिरफ्तार 

0
301
UP Fatehpur District Latest News

आज समाज डिजिटल, UP Fatehpur District Latest News : हिंदू लड़की का अपहरण करने और फिर धर्म परिवर्तन कर शादी किए जाने के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है। पुलिस ने पीड़िता की मां के तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। वहीं अब तक मौलवी सहित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और बाकी 6 अभियुक्तों के तलाश के लिए दबिश जारी है।

मामला 6 महीने पुराना है। यहां सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज इलाके की रहने वाली युवती का अहमद अंसारी नाम के युवक ने अपहरण कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक व उसके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर  युवक व उसके साथियों की तलाश में जुट गई थी।

इसके बाद 8 दिसंबर को पीड़िता की मां को सूचना मिली की असोथर थाना क्षेत्र के सातोंपीठ का रहने वाला अहमद अंसारी उसकी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर रहा है। जिसके बाद पीड़िता की मां मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगी। जिस पर उसे बेरहमी से मारा पीटा गया। जिसके बाद उसने इस घटना की सूचना असोथर पुलिस को दी थी।

जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने निकाह कराने वाले मौलवी कल्लू पुत्र अली बक्श और जबरन निकाह करने वाले अहमद अंसारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ IPC की धारा 147, 323, 504, 506, 366, 354, 3/5 (1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए मौलवी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

मामले में पुलिस ने बुधवार को तीसरे अभियुक्त नौशाद को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शेष अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे, कार्यकर्ताओं में दिखा भरपूर जोश

ये भी पढ़ें : Auto Expo 2023 में इन इलेक्ट्रिक कारों पर रहेगी सबकी निगाहें, सभी का मकसद कम खर्च में ज्यादा रेंज देना

ये भी पढ़ें : 5G Sevice In Apple : कंपनी ने की घोषणा, जानिए कैसे करें आईफोन में 5जी सर्विस को एक्टिवेट  

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE