कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे, कार्यकर्ताओं में दिखा भरपूर जोश

0
380
Bharat Jodo Yatra 100 Days

आज समाज डिजिटल, Bharat Jodo Yatra 100 Days : राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 100 दिन पूरे हो गए हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में सिंतबर में शुरू हुई यह यात्रा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक होगी। यात्रा के शुरू से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश देखने को मिल रहा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसने लोगों से जुड़े मुद्दों को उजागर किया है. राहुल, वेणुगोपाल, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को यहां मीना उच्च न्यायालय से यात्रा के सुबह के चरण की शुरुआत की.

लोगों को जागरूक करने के लिए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता केंद्र में सत्तासीन भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के सामने ला रहे हैं। वर्तमान में भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में आज 12वां दिन है। यह यात्रा अगले कुछ दिन राजस्थान में रहेगी और उसके बाद यह हरियाणा में प्रवेश करेगी।

दोसा में पायलट के समर्थन में नारेबाजी

राहुल गांधी यात्रा के दौरान आज राजस्थान के दोसा में हैं। दोसा पायलट परिवार का गढ़ माना जाता है। यही कारण है कि राहुल गांधी के सामने सचिन पायलट के पक्ष में उनके समर्थकों ने खूब नारेबाजी की। ज्ञात रहे कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है यहां पर अशोक गहलोत मुख्यमंत्री हैं लेकिन राजस्थान कांग्रेस की गुटबाजी किसी से छुपी हुई नहीं है। सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच हमेशा से मतभेद रहे हैं। हाई कमान को भी इस बात का अच्छे से पता है।

संगठन एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा : जयराम रमेश

राजस्थान कांग्रेस के आपसी मतभेद और सीएम पद के दावेदार के बारे में बात करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी एकजुट है और एकजुट होकर ही आने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री किसी बनाया जाए यह चुनाव जीतने के बाद तय कर लिया जाएगा। उन्होंने कहाकि कांग्रेस में संगठन ही सर्वोपरि है।

ये भी पढ़ें : iPhone 14 पर मिल रहा इतना डिस्काउंट, जानकार झूम उठेंगे आप

ये भी पढ़ें : Auto Expo 2023 में इन इलेक्ट्रिक कारों पर रहेगी सबकी निगाहें, सभी का मकसद कम खर्च में ज्यादा रेंज देना

ये भी पढ़ें : 5G Sevice In Apple : कंपनी ने की घोषणा, जानिए कैसे करें आईफोन में 5जी सर्विस को एक्टिवेट  

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE